Lord Shiva Favourite Zodiac Signs: हिंदू धर्म में महादेव को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, उनकी आराधना से साधक के बल में वृद्धि होती हैं। कहते हैं कि नियमित रूप से शिव परिवार की पूजा करने पर व्यक्ति की सभी समस्याएं समाप्त होती हैं। यदि उन्हें प्रत्येक सोमवार को जल और शमी के पत्ते अर्पित किए जाए तो वह प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि महादेव के प्रसन्न होने पर कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जातक को मानसिक शांति और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष गणना के अनुसार जल्द साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। एक तरफ जहां सभी ग्रह 'गोचर' करेंगे, वहीं महादेव भी कुछ राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। शिव जी की कृपा से इन जातकों को करियर, शिक्षा, व्यापार और निवेश में मनचाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।