Lord Shiva Favourite Zodiac Sign: हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। उनकी उपासना से साधक की सभी समस्याएं दूर होती हैं, साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा जीवन के कठिन समय में महाकाल के मंत्रों का स्मरण करने से मन भयमुक्त होता है। ज्योतिष में प्रभु का संबंध चंद्रमा से जोड़ा जाता है, जो मन, मानसिक शांति और भावनात्मक पहलुओं के कारक है। कुंडली में उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ और दयालु बनाता है। वह 12 राशियों में से कर्क के स्वामी ग्रह है। इन राशि के लोगों पर बाबा भोलेनाथ सदैव प्रसन्न रहते हैं। हालांकि इसके अलावा भी महाकाल की कुछ प्रिय राशियां हैं, जिनपर वह सदैव अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। इन जातकों को करियर, व्यापार, प्रेम, धन से लेकर आदि क्षेत्रों में शिव लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।