फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध और शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों को आर्थिक उन्नति के योग

Wed, 11 Nov 2026 07:21 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

22 नवंबर को लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा जिससे आने वाले दिनों में कुछ राशियों को लाभ के योग का निर्माण होगा। 
विज्ञापन
1 of 4
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala
22 नवंबर को शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, सुख, वैभव, सुख-सुविधाओं आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जबकि बुध को बुद्धि, व्यापार और वाणी आदि के कारक ग्रह होते हैं। 22 नवंबर को बुध-शुक्र युति का प्रभाव कुछ राशि वालों के ऊपर देखने को मिलेगा जिससे धन लाभ, सुख-सुविधाओं और तरक्की में इजाफा होगा। बुध-शुक्र की युति से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में मजबूती, व्यापार में सफलता और सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। आइए जानते हैं बुध-शुक्र की युति से किन राशियों को लाभ मिलेगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वालों के ऊपर लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक मामलों में राहत देने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नई तरह की जिम्मेदारी मिलने के संकेत है। करियर-कारोबार में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। निवेश और धन के मामले में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर प्रभाव
वृषभ राशि वालों को इस राजयोग का प्रभाव अच्छा देखने को मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूत होने से सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
लक्ष्मी नारायण राजयोग का फायदा कन्या राशि वालों को मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। 

शुक्र मार्गी 2026: 14 नवंबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें