लाल किताब राशिफल 2026
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ
परिवार: कुटुंब के 2रे भाव में केतु और अचानक से लाभ हानि देने वाले अष्टम भाव में राहु के गोचर के कारण पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है और ससुराल पक्ष से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इस वर्ष आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सोच समझकर बोलें और धन का सदुपयोग करें।
दांपत्य जीवन: वर्ष की शुरुआत से मई तक दांपत्य जीवन औसत रहेगा। जून से जब बृहस्पति का प्रथम भाव में गोचर होगा तब वह 7वें (दांपत्य) भाव पर सीधी दृष्टि डालेगा, जिससे दांपत्य जीवन की सभी बाधाएं दूर होगी और जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ बनेंगे। यदि आप अविवाहित है तो विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं।
संतान: संतान को लेकर जो चिंताएं थीं वे इस वर्ष दूर होगी। बृहस्पति के कारण संतान के कष्टों का समाधान होगा। हालांकि आपको उसके करियर पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
लव लाइफ: वर्ष के शुरुआती समय में प्रेम संबंधों को लेकर समय औसत रहेगा। हालांकि बृहस्पति का गोचर प्रेम संबंधों में कोई अधिक समस्या उत्पन्न नहीं करेगा। प्रथम भाव का बृहस्पति विवाह के योग भी बनाएगा।