फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 नवंबर को बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों को नौकरी में सफलता और धन लाभ के योग

Tue, 27 Oct 2026 05:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

6 नवंबर को शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा, जिससे कुछ राशि वालों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala
6 नवंबर 2026 को शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। ज्योतिष में इस राजयोग को बहुत ही शुभ योगों में माना जाता है। इस योग के निर्माण से जातकों के जीवन में धन, सुख-सुविधा, भौतिक सुख और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और गणना आदि का कारक ग्रह माना जाता है वहीं शुक्र को सौंदर्य, वैभव, कला और भौतिक सुख से संबंधित हैं। इन दोनों ही ग्रहों के प्रभाव से धन अर्जित करने के नए अवसर, कारोबार में लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बनते हैं। लक्ष्मी नारायण राजयोग से कुछ राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए यह राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी योग साबित हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नई तरह की जिम्मेदारी आपको मिल सकती हैं। करियर कारोबार में नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको इस दौरान निवेश संबंधी योजनाओं में फायदा होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र की युति बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगी। नौकरी में आपको बेहतर प्रदर्शन और रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। 

गुरु सिंह गोचर 2026: 31 अक्तूबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 25 जनवरी तक मजबूत रहेगा भाग्य
सूर्य नक्षत्र गोचर 2026: इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नवंबर तक बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ

4 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आपकी आय में वृद्धि और नए तरह के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर-कारोबार में आपको बेहतर अवसर मिलेंगे। आय में अच्छा खास इजाफा होगा। किसी पुरानी योजना में आपको सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अच्छा अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। 

नवंबर लकी राशिफल 2026: नवंबर में इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी से लेकर पूरे होंगे कई सपने

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि के जातकों के लिए यह लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र नई तरह की जिम्मेदारी मिलेगी। जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उनको अच्छा मुनाफा होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यो में गति आएगी और किसी पुराने लेन-देन के मामलो में आपको सफलता हाथ लगेगी। 

बुध वक्री 2026: इन 3 राशि वालों के पूरे होंगे अधूरे सपने, धन लाभ से लेकर मनचाही सफलता के बनेंगे योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें