Lakshmi Narayan Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हुए अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। इस दौरान ग्रहों की युति से कई योग भी बनते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन से लेकर देश-दुनिया के कार्यों पर पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो एक बार फिर दो शक्तिशाली ग्रहों की युति होने वाली है जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है।
बता दें वर्तमान में धन, वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता के कारक शुक्रदेव मीन में है। वहीं 27 फरवरी 2025 को बुधदेव भी इस राशि में एंट्री लेंगे। ऐसे में शुक्र और बुध की युति होगी, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इस राजयोग के प्रभाव से इन तीन राशियों को शिक्षा, धन, व्यापार और निवेश में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं