साल की शुरुआत में कीमती उपहार, लग्जरी आइटम, वाहन, संपत्ति गहने और धन संचय सब कुछ साथ-साथ होगा। परिवार में इस साल कोई शुभ काम होने से उस पर भी खर्च होगा।
- फोटो : freepik
धन
धन संबंधी मामलों के लिए साल 2026 कुंभ राशि के लोगों को शुरुआत में अच्छी सफलता देगा, वैसे यह साल मिला-जुला परिणाम देगा, लेकिन कुल मिलाकर आपकी धन संबंधी दिक्कतों को दूर भी करेगा और उनमें सुधार भी लेकर आएगा। साल की शुरुआत में आपके बिजनेस में इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे। बिजनेस के लिए अनुकूल माहौल होने से आपकी बचत भी बढ़ेगी और कोई नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए आपके पास धन भी होगा। आपको पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन को लेकर स्थिरता बढ़ेगी। आपकी समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निर्णय लेने के लिए बृहस्पति का प्रभाव आपकी मदद करेगा। आपका साथी भी धन संबंधी मामलों में और बचत करने में आपके लिए खास भूमिका निभाएगा और आपको सही डिसीजन मेकिंग में मदद करेगा।
साल की शुरुआत में कीमती उपहार, लग्जरी आइटम, वाहन, संपत्ति गहने और धन संचय सब कुछ साथ-साथ होगा। परिवार में इस साल कोई शुभ काम होने से उस पर भी खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में भी उनके आयोजन पर खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति आपके कंट्रोल में रहेगी। साल के मध्य में अतिरिक्त खर्च बढ़ सकते हैं, जिन्हें कंट्रोल करना थोड़ा सा मुश्किल होगा। विशेष कर एजुकेशन, हेल्थ, ट्रैवलिंग इत्यादि पर खर्च बढ़ने से और खुद को फिट रखने के लिए जिमिंग करने से कुछ खर्च सामने आएंगे।
आप कुछ बड़ी परचेस करने के लिए लोन लेने की प्लानिंग भी कर सकते हैं, लेकिन आपको योजनाओ पर ध्यान देकर मूल्यांकन करना होगा कि आप उस कर्ज को कैसे चुका पाएंगे। साल के अंतिम भाग में स्थिति में सुधार होगा। अक्टूबर के बाद से बृहस्पति का सातवें भाव का गोचर आर्थिक चुनौतियों को धीरे-धीरे सुलझा देगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जो लोग पैसे नहीं दे रहे थे, वह वापस लौटा देंगे। कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस और जांब में प्रमोशन और इंक्रीमेंट होगा, जिससे साल के अंतिम महीनो में आपकी बचत भी बढ़ेगी और आपकी आर्थिक स्थिति बहुत बढ़िया हो जाएगी।
Rashifal 2026: नए साल में शनि देंगे जबर्दस्त रिजल्ट, फिरने वाले हैं इन राशियों के दिन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।