फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुध का राशि परिवर्तन : अगले 2 महीने में इन 6 राशियों का बदलेगा भाग्य, बाकी भी जानें अपना हाल

Sun, 28 Oct 2018 04:22 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
विज्ञापन
1 of 13
mercury transit 2018
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राशि चक्र में मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध 27 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करते हुए तुला से वृश्चिक राशि में जा रहे हैं। विदित हो कि वृश्चिक राशि में गुरु पहले से ही मौजूद हैं। बुध ग्रह व्यक्ति में बुद्धि, विवेक, हाजिरजवाबी और हास्य–विनोद का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक शुभ ग्रह है लेकिन कुछ स्थितियों में बुध अशुभ ग्रह में बदल सकता है। आइए जानते हैं कि बुध ग्रह के इस राशि परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर कैसा पड़ेगा असर —
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष राशि -
मेष राशि के जातकों को इस दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि मेष राशि में बुध सप्तम से अष्टम भाव में प्रवेश कर रहा है, जो कि कीर्तिभंग का योग बनाता है। मेष राशि वाले जातकों के लिए मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि मित्र इस दौरान आपको धोखा दे सकते हैं। इस राशि के जाताकों को स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा। उपाय हेतु भगवान गणेश की नित्य उपासना करें, लाभ होगा।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ राशि -
वृषभ राशि के जातको लिए यह समय शुभ साबित होगा, क्योंकि बुध अपने मित्र मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। यदि इस राशि के जातक अपने मनपसंद व्यक्ति से शादी करना चाहते हैं तो यह समय है उनके लिए बेहद शुभ है। बुध के इस राशि परिवर्तन में जातक को संतान सुख की प्राप्ति होगी और आर्थिक क्षेत्र में भी उन्नति होने का योग है।

4 of 13
gemini sign
मिथुन राशि -
मिथुन राशि में बुध छठवें भाव में प्रवेश कर रहा है। फलत: सुखहीन योग की सृष्टि होती है। ऐसे में जातक को परिश्रम का उचित लाभ न मिलने की आशंका बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति डावांडोल रहेगी। जातक का धन रोग एवं शत्रुओं पर व्यय होगा। मिथुन लग्न के जातकों को वाहन दुर्घटना का भय रहेगा। ऐसे में जातकों को बुध कवच का पाठ करना या बुध की वस्तुओं का दान करना फलदायी होगा।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क राशि -
बुध कर्क राशि में पंचम भाव में प्रवेश करेगा। लाभ स्थान पर दृष्टि होने के कारण जातकों को मित्रों एवं व्यापार से लाभ प्राप्त होगा। संतान के रख-रखाव हेतु जातक को धन व्यय करना पड़ सकता है। उपाय हेतु भगवान गणेश की नित्य उपासना करें, लाभ होगा।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह राशि -
सिंह राशि में बुध चतुर्थ स्थान में प्रवेश करेगा जो कि धनेश एवं लाभेश है। यह मारक स्थान का स्वामी भी है, अत: अशुभ फल देगा। बुध सूर्य का नैसर्गिक मित्र होने से इतना अशुभ फल नहीं देगा, जितनी अपेक्षा की जाती है। जातक को व्यापार और नौकरी में लाभ मिलने की सम्भावना है। उपाय हेतु सिंह राशि के जातक बुध पंचविंशति नामावली का पाठन करें।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या राशि -
कन्या राशि में बुध तृतीय स्थान में प्रवेश करेगा जो कि एक अति शुभ फलदायक ग्रह है। जातक को भाई एवं बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जातक को मित्रों एवं परिजनों से लाभ प्राप्त होगा। शुभ फल हेतु जब तक बुध तृतीय स्थान में है। नित्य गायत्री मंत्र का जाप करें लाभ होगा।

8 of 13
libra
तुला राशि -
तुला राशि में बुध खर्चेश एवं भाग्येश होने के कारण राजयोग का कारक है, जो कि शुभ फलदायी है। तुला राशि के जातकों के रोगों का नाश होगा। ऋण से मुक्ति मिलेगी। उपाय हेतु जातक हरे रंग का रूमाल जेब में रखें, लाभदायी होगा।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक राशि -  
वृश्चिक राशि में बुध लग्न भाव में आ रहा है। वृश्चिक लग्न में बुध अष्टमेश व लाभेश है। फलत: परमपापी है। बुध लग्नेश मंगल से शत्रु भाव रखता है, अत: बुध यहां अशुभ फल ही देगा। लाभ हेतु वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भगवान गणपति की नित्य उपासना करें। शांति मिलेगी।

10 of 13
sagittarius
धनु राशि -
धनु राशि में बुध द्वादश भाव में प्रवेश कर रहा है। धनु राशि में यह सप्तमेश व राज्येश है। बुध यहां योगकारक है, लेकिन सप्तमेश होने से अशुभ फल देगा। द्वादश स्थान में बुध शत्रु राशि में होगा। नौकरी एवं व्यापार में परेशानी होगी। पत्नी से भी वैचारिक मतभेद हो सकता है। शांति हेतु जातक को बुध कवच का नित्य पाठ करना चाहिए।

11 of 13
capricorn
मकर राशि -
मकर राशि में बुध एकादश भाव में सम राशि में होगा। बुध लग्नेश शनि का मित्र होने के कारण राजयोग कारक एवं शुभ फलदायी होगा। जातक को व्यापार में लाभ होगा। नित्य महालक्ष्मी स्तुति एवं सिद्ध लक्ष्मी स्तुति का पाठ करें।

12 of 13
aquarius
कुम्भ राशि -
कुम्भ राशि में बुध दशम भाव में प्रवेश कर रहा है। कुम्भ राशि में बुध पंचमेश व अष्टमेश है। बुध लग्नेश शनि का मित्र होने से योगकारक है। कुम्भ राशि के जातकों के लिए सरकार से सम्मान प्राप्त होने की सम्भावना है। कुम्भ राशि के जातक कोई भी नया काम बुधवार के दिन से प्रारम्भ करें, सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन राशि -  
मीन राशि में बुध सप्तमेश व सुखेश है। बुध एक प्रकार से सहायक मारकेश होने से पापी है, जो कि अशुभ फलदायक होगा। बुध नवम भाव में प्रवेश करेगा। मीन राशि के जातकों के लिए जनसम्पर्क एवं मित्रों से लाभ मिलेगा। मीन राशि के जातकों के लिए शुभता हेतु बुध की वस्तुओं का दान करना लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें