फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्री बुध: आपके जीवन में लाने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव

Mon, 19 Nov 2018 05:32 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
विज्ञापन
1 of 13
vakri budh ka prabhav
अमूमन लोगों में यह धारणा होती है कि किसी भी ग्रह के वक्री होने पर सिर्फ और सिर्फ नुकसान होता है, जबकि इसके विपरीत वक्री ग्रह किसी जातक के जीवन में खुशहाली लाने और उसे शून्य से शिखर तक पहुंचाने में मददगार साबित होते हैं। दरअसल यह सब ग्रहों की स्थिति पर शुभाशुभ भाव में स्थित होने के कारण होता है। बुध जो कि वृश्चिक राशि में विराजमान हैं, 18 नवंबर 2018 को वक्री हो गये हैं। आइए जानते हैं कि उनके वक्री होने पर 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर —
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष -  
मेष राशि के जातकों के लिए अब तक बुध सरकार से मान-सम्मान, इज्जत और स्त्री पक्ष से लाभ प्राप्त करा रहे थे। अब बुध के वक्री होने पर कंप्यूटर और केमिस्ट आदि की दुकानों में कार्यरत व्यक्तियों की चांदी हो जाएगी और उन्हें अप्रत्याशित लाभ होगा। यदि इस राशि के जातक के विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो अब वह समाप्त हो जायेगी।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ -
वृषभ राशि के जातकों को अब तक जीवन साथी का भरपूर साथ प्राप्त हो रहा था और व्यापार में भी खूब सफलता प्राप्त हो रही थी, लेकिन अब जबकि बुध वक्री हो रहें हैं, तो अब उनकी धन हानि की आशंका है। किसी भी योजना आदि में सोच-समझकर निवेश करें।

4 of 13
gemini sign
मिथुन -
मिथुन राशि के जातकों के लिए अब तक बुध उनके परिश्रम का फल नहीं दे रहें थे, परन्तु अब जब वह वक्री हैं, तो जातकों को अपने परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होने लगेगा एवं व्यापार में भी लाभ होगा।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
कर्क -
कर्क राशि के जातकों का धन सिर्फ अभी तक संतान पर ही व्यय हो रहा था, लेकिन अब बुध के वक्री हो जाने पर जातक का धन मित्र, वाहन, मनोरंजन आदि पर भी व्यय हो सकता है। इस दौरान इस राशि के जातक का अपनी माता के साथ मतभेद पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह -
सिंह राशि के जातकों के लिए अभी तक नौकरी और व्यापार में ठीक-ठाक लाभ हो रहा था, लेकिन बुध के वक्री होने पर उनकी किस्मत चमक जाएगी। बुध के वक्री होने से उनके लाभ में दोगुनी वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या -
कन्या राशि के जातकों को अभी तक अपने परिजनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिल रहा था, लेकिन अब बुध के वक्री होने पर जातक को किसी भी कार्य में इनका और भी अधिक सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों और परिवार के सहयोग से सभी प्रकार के भौतिक सुख व ऐश्वर्य को आप सहेज सकते हैं। भाई और बहन के बीच मतभेद दूर होंगे और स्नेह बढ़ेगा।

8 of 13
libra
तुला -  
आर्थिक परेशानी झेल रहे तुला राशि के जातक, जिन्हें समस्याओं से उबरने के लिए कर्ज का सहारा लेना पड़ रहा था, अब उन्हें और सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा। इस राशि के जातक फिजूलखर्ची से बचें और खूब सोच—समझकर ही अपना धन खर्च करें।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक -  
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अब तक का बीता हुआ समय काफी परेशानी भरा था। जिसमें शत्रुओं से काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बीते समय में जो शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर रहे थे, अब उनसे और ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। बुध के वक्री होने के बाद इस समय को धैर्य के साथ व्यतीत करें, आने वाला समय आपका शुभ होगा।

10 of 13
sagittarius
धनु -
धनु राशि के जातकों के लिए अब तक बुध व्यापार एवं नौकरी में परेशानी उत्पन्न कर रहा था, लेकिन अब इसके वक्री होने पर धनु राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ होगा। बुध अब इस राशि के जातकों के लिए व्यापार व नौकरी में भरपूर धन व प्रतिष्ठा प्राप्त कराएगा। साथ ही साथ संतान की ओर से भी लाभ प्राप्त होगा।

11 of 13
capricorn
मकर -  
मकर राशि के जातकों के लिए बुध अभी तक व्यापार आदि में सफलता में काफी मददगार साबित हो रहा था। इस राशि के जातकों को तरक्की प्रदान कर रहा था लेकिन अब वक्री होने पर इसका शुभ प्रभाव और बढ़ जाएगा। इस राशि के जातकों को सरकार की ओर से भी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

12 of 13
aquarius
कुंभ -
कुंभ राशि के जातकों के लिए अब तक बुध जो भी शुभ फल प्रदान कर रहा था, अब उसमें और अधिक वृद्धि होगी। कहने का तात्पर्य यह कि व्यापार, नौकरी आदि में तरक्की मिलेगी। ऐसे में बुध का व्रकी होना  कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन -
मीन राशि के जातकों के लिए बुध अभी तक अच्छा फल नहीं दे रहा था। वक्री हो जाने के बाद भी बुध का नकारात्मक प्रभाव मीन राशि पर बना रहेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को स्थितियों का सामना धैर्य के साथ करना चाहिए। बुध के वक्री होने के दौरान जातक को अपनी माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें