फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे जानिए आपके लिए कौन सा ग्रह अशुभ है, करें ये उपाय

Thu, 07 Jun 2018 09:59 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ज्योतिष में ग्रहों का विशेष स्थान होता है। इन ग्रहों का अपना स्वभाव और नेचर होता है। कुल 9 ग्रह होते हैं इसमें सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि और राहु-केतु शामिल है। समय-समय पर ये सभी ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं जिसके कारण से किसी जातक पर शुभ तो किसी पर अशुभ प्रभाव छोड़ते हैं। कौन सा ग्रह आपके लिए अशुभ है इन लक्षणों से पहचान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
sun
सूर्य के अशुभ होने के लक्षण
अचानक से लाल गाय या भूरी भैंस का मर जाना या फिर घर से खो जाना, शरीर के अंग शिथिल होने लगना या फिर मुंह में थूक अधिक आए तो यह सूर्य को कमजोर होने की निशानी होती है। ऐसी स्थिति में मुंह मं मीठा डालकर पानी के घूंट पीकर काम शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 10
चन्द्रमा के अशुभ होने के लक्षण
घर में दूध देने वाला जानवर मर जाए, कुआं या तालाब सूख जाएं, स्पर्श करने की शक्ति कम हो जाए तो आपका चंद्रमा कमजोर होता है। अगर आपका चंद्रमा कमजोर हो तो बड़े बुजुर्गो के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

4 of 10
मंगल के अशुभ होने के लक्षण  
अगर संतान पैदा होकर मर जाए, आंखों में चोट लग जाए तो समझाना चाहिए आपका मंगल अशुभ है। मंगल को शुभ करने के लिए सफेद चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 10
बुध के अशुभ होने के लक्षण
दांत खराब हो, सूंघने की क्षमता कम हो जाए तो बुध के अशुभ होने की निशानी होती है। अगर बुध अशुभ है तो बुध को अपने पक्ष में करने के लिए दांत को साफ करके रखना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 10
गुरु के अशुभ होने के लक्षण
अचानक आपके बाल गिरने लगे, गले में  माला पहनने की आदत लग जाए। सोने के आभूषण खो जाए, शिक्षा में व्यवधान होने लगे तो गुरु की स्थिति कमजोर होती है। अगर गुरु अशुभ हो माथे पर रोजाना तिलक लगाना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
शुक्र के अशुभ होने के लक्षण
अंगूठा काम करना बंद कर दे और चर्म रोग हो जाए तो समझिए आपका शुक्र कमजोर है। शुक्र को मजबूत बनाने के लिए साफ-सुथरी पोशाके पहने इस उपाय से शुक्र का मंदा प्रभाव कम हो जाता है।

8 of 10
शनि के अशुभ होने के लक्षण
मकान का कोई हिस्सा गिर जाए, आग लग जाए तो समझना चाहिए आपका शनि अशुभ है। अगर शनि अशुभ है तो घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल को लगाना चाहिए।
 

9 of 10
राहु के अशुभ होने के लक्षण
बिना वजह से अनेक शत्रु पैदा होने लगे तो समझिए आपका राहु कमजोर है। यदि राहु अशुभ हो तो संयुक्त परिवार में रहना, सिर पर चोटी रखना राहु के प्रभाव को शुभ करता है।
विज्ञापन

10 of 10
केतु के अशुभ होने के लक्षण
संतान पक्ष से पीड़ा हो तो केतु को अशुभ समझा जाता है। अशुभ केतु के प्रभाव को कम करने के लिए कान छिदवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें