फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए किस राशि पर होगा सबसे ज्यादा असर

Thu, 07 Jun 2018 07:55 AM IST
Prateek Ranjan Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
9 जून 2018 को शुक्र का गोचर मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है। शुक्र को राजयोग का कारक माना गया है। जिससे की हमारे सुख सुविधाओं, वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी होती है और उस पर किसी अन्य पापी ग्रह की दृष्टि नहीं पड़ती तो ऐसी स्थिति में जातक को शुक्र के अच्छे प्रभाव देखने को मिलते हैं। 9 जून, शनिवार की रात को कर्क राशि में गोचर करेगा और 5 जुलाई तक उसी राशि में रहेगा।
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि- शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपकी राशि के चौथे भाव में होने जा रहा है, जिसका असर घरेलू जीवन पर देखने को मिलेगा। इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखें। आपके पार्टनर को कार्यक्षेत्र में लाभ होगा और आपका करियर में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि- शुक्र का ये गोचर वृषभ राशि के जातकों की कुंडली के तीसरे भाव में होगा।  विवाह की बात को आगे बढ़ा सकते हैं। हो सकता है आप यात्रा के दौरान किसी को अपना दिल दे बैठें। पार्टनर को भौतिक सुख-सुविधाओं की भी प्राप्ति के आसार हैं।

4 of 13
मिथुन राशि- आपकी कुंडली के दूसरे भाव में शुक्र का यह गोचर होने जा रहा है। इस ग्रह के गोचर से आपको जमीन-जायदाद से मुनाफा होने की संभावना बन रही है। लाभ कमाने के कई अवसर मिलेगे।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि- आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र का यह गोचर होने जा रहा है।आपको ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। शादीशुदा लोगों और प्रेमियों के लिए भी यह अच्छा समय है।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर बारहवें भाव में रहेगा। इस दौरान खर्चों में वृद्धि और विदेश यात्रा की संभावना बनी हुई है। शुक्र के प्रभाव के कारण लग्जरी चीजों को पाने के लिए लालसा बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि- शुक्र का गोचर आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में होगा। आप अपना लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करेंगे और कुछ हद तक इसमें सफल भी हो जाएंगे। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और इच्छा की पूर्ति होगी।  बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है।

8 of 13
तुला राशि- शुक्र आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा जिस वजह से कार्यलय में किसी साथी से अनबन सकती है। धन लाभ के योग है। नए प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ सकते हैं।

9 of 13
वृश्चिक राशि- आपकी कुंडली के नौंवे भाव में होगा शुक्र का यह गोचर, जिसके दौरान आपको अपने जीवन में मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। कहीं से पुराना उधार का पैसा वापस मिल सकता है।

10 of 13
धनु राशि- शुक्र ग्रह आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करने जा रहा है। वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि चोट लगने का खतरा है। किसी ऐसे विवाद से घिर सकते हैं जो बहुत लंबे समय तक आपका पीछा नहीं छोड़ेगा।

11 of 13
धनु राशि- मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर कुंडली के सातवें भाव में रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको बहुत अच्छा समय बिताने को मिलेगा और आपको प्रमोशन मिलने की भी संभावना है।

12 of 13
कुंभ राशि- शुक्र राशि के जातकों के लिए यह गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। आपके खर्चों में वृद्धि होगी और किसी के साथ बड़ी बहस में पड़ सकते हैं। बेवजह के विवाद से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि- शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के पांचवें भाव में होगा। कमाई के साधन बढ़ेंगे, यह गोचर आपके लिए रोमांस और प्रेम की बहार लेकर आ रहा है। पार्टनर के साथ कहीं घूमाने का प्लान कर सकते है जिसके कारण आपसी संबंधों में गर्माहट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें