फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Transit: इन 5 राशियों पर बरसेगी केतु की कृपा, अचानक होगा धन लाभ

Wed, 22 Jul 2026 02:58 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ketu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 2 अगस्त 2026 को केतु मघा नक्षत्र के तृतीय चरण में प्रवेश करेंगे। केतु की इस चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
केतु नक्षत्र गोचर - फोटो : amar ujala

Ketu Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में केतु को नवग्रहों में एक रहस्यमयी और आध्यात्मिक ग्रह माना जाता है। यह ग्रह हमेशा वक्री गति से चलता है और समय-समय पर राशि व नक्षत्र में होने वाले इसके परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु का नक्षत्र परिवर्तन व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति, भाग्य, आध्यात्मिक जीवन और निर्णय क्षमता पर गहरा असर डाल सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को केतु मघा नक्षत्र के तृतीय चरण में प्रवेश करेंगे। इस चरण में केतु 3 अक्तूबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस अवधि में कुछ राशियों को अचानक धन लाभ, करियर में उन्नति और नए अवसर मिलने की प्रबल संभावनाएं बन सकती हैं। आइए जानते हैं किन 5 राशियों पर केतु की यह चाल सबसे अधिक शुभ प्रभाव डाल सकती है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों को नए ग्राहक और लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन

3 of 6
करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
केतु का प्रभाव सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को मजबूत कर सकता है। करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं और रुका हुआ प्रमोशन मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में बड़े ऑर्डर मिलने और आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार का सहयोग भी भरपूर मिलेगा।

4 of 6
नौकरी बदलने की योजना सफल हो सकती है। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। करियर में नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं और नौकरी बदलने की योजना सफल हो सकती है। व्यापार में नई डील फाइनल होने के संकेत हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

विज्ञापन

5 of 6
नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए केतु की यह चाल करियर और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा बचत में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों को नई स्किल सीखने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे और धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और खर्चों पर भी नियंत्रण बना रहेगा। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। नौकरी में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं और इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा तथा नए प्रोजेक्ट से अच्छी आय होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और खर्चों पर भी नियंत्रण बना रहेगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Raksha Bandhan 2026 Date: 27 या 28 अगस्त, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा काल
Ashadha Purnima 2026: आषाढ़ पूर्णिमा पर धन पाने के खास उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें