लंबे समय से जो करियर में रुकावटें या ठहराव महसूस हो रहा था।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर जीवन में नई दिशा और अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से जो करियर में रुकावटें या ठहराव महसूस हो रहा था, वह अब धीरे-धीरे खत्म होता नजर आएगा। कामकाज में नए मौके मिलेंगे और आपकी मेहनत को पहचान मिलने लगेगी। अचानक धन लाभ के भी योग बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है, क्योंकि रुके हुए काम फिर से गति पकड़ सकते हैं। ऑफिस में आपकी छवि बेहतर होगी और आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी।