फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नवंबर को केतु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, चमक सकती है इन राशियों की किस्मत

Sun, 10 Nov 2024 05:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ketu Nakshatra Parivartan 2024: 10 नवंबर को केतु रात्रि 11:31 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 7 फरवरी 2025 में इसी नक्षत्र में रहेंगे।  
विज्ञापन
1 of 4
10 नवंबर को केतु रात्रि 11:31 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। - फोटो : amar ujala
Ketu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु छाया ग्रह माना जाता है। राहु के साथ-साथ केतु भी 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। आज यानी 10 नवंबर को केतु रात्रि 11:31 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 7 फरवरी 2025 में इसी नक्षत्र में रहेंगे।  इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। दरअसल केतु वक्री चाल चलते हैं इसलिए केतु पहले कन्या और फिर सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए केतु नक्षत्र परिवर्तन शुभ होगा। 
विज्ञापन

2 of 4
10 नवंबर को केतु रात्रि 11:31 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। केतु धनु राशि के जातकों की कुंडली के दशम भाव में प्रवेश करेंगे। आपके जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आपको नए व्यापार में भी लाभ हो सकता है। केतु के प्रभाव से आपके करियर में तरक्की होगी।  नई नौकरी, पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। करियर में खूब लाभ मिलने वाला है। आकस्मिक धन लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
10 नवंबर को केतु रात्रि 11:31 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
केतु ग्रह उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करके नवम भाव में रहेगा। केतु का गोचर मकर राशि के जातकों को लाभ प्रदान करेगा। करियर में तरक्की के साथ लाभ मिलने की भी संभावना है। परिवार के सदस्यों में लम्बे समय से चला आ रहा मनमुटाव दूर होगा। मकर राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
10 नवंबर को केतु रात्रि 11:31 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करके कुंभ राशि के अष्टम भाव में रहेंगे। इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने की संभावना है। वाणी में बदलाव आने की संभावना है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों की यात्राएं कर सकते हैं। परिवार में लम्बे समय से चला आ रहा तनाव अब समाप्त हो सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें