फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतु गोचर से इन राशियों के करियर पर पड़ सकता है बुरा असर, बिजनेस में हो सकती है हानि

Sat, 16 May 2026 05:29 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

केतु ग्रह इस महीने मघा नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर करने जा रहे हैं। केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए मुश्किलें, तनाव और आर्थिक परेशानियां बढ़ा सकता है। जानें किन 3 राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और क्या होगा इस गोचर का प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 4
Spasht Ketu Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Ketu Nakshatra Gochar Se Rashiyan Rahein Savdhan: ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह केतु को आध्यात्मिकता, मोक्ष, रहस्य और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। केतु की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। अब 29 मई 2026, शुक्रवार को केतु मघा नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर होगा। केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है और जीवन में तनाव, भ्रम व आर्थिक परेशानियां बढ़ा सकता है। केतु 30 जून 2026 तक मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में रहेंगे, जिसके बाद वह दूसरे पद में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार केतु वक्री चाल चलते हैं, इसलिए इनके प्रभाव को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मघा नक्षत्र के इस चरण का स्वामी बुध ग्रह है, जो बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है। ऐसे में केतु के इस गोचर का असर खासतौर पर सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय लेने और कारोबार पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि केतु के इस गोचर से किन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Surya Gochar: 25 मई को वृषभ राशि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
Budha Nakshatra Gochar: 19 मई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

विज्ञापन

2 of 4
कारोबार से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल सोच-समझकर ही लें। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
केतु के इस गोचर के बाद मिथुन राशि वालों को कामकाज में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बनते काम बिगड़ने की संभावना रहेगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि निवेश से नुकसान होने के संकेत हैं। कारोबार से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल सोच-समझकर ही लें।

विज्ञापन

3 of 4
करियर में मेहनत के बावजूद मनचाहे परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए केतु का यह गोचर मानसिक दबाव और तनाव बढ़ा सकता है। करियर में मेहनत के बावजूद मनचाहे परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें।

विज्ञापन

4 of 4
व्यापार या पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि वालों को इस दौरान अपनी बातों और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। व्यापार या पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेवजह तनाव लेने से बचें और हर फैसला धैर्य के साथ लें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें