Ketu Gochar 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशियों की परेशानियां बढ़ा सकता है। इन जातकों को सभी काम में सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Ketu Gochar 2026: 25 जनवरी 2026 को केतु ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण से अपनी यात्रा को विराम देंगे। वह यहां से निकलकर इस नक्षत्र के प्रथम चरण में अपना स्थान लेंगे। केतु का यह गोचर 29 मार्च 2026 तक प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं और केतु के यहां गोचर करने से कुछ राशि वालों की आध्यात्मिक उन्नति संभव है। परंतु कुछ जातकों के लिए यह समय कष्टों से भरा साबित हो सकता है। आपको नौकरी में चुनौतियां, व्यापार में मंदी, रिश्तों में अनबन और यात्राओं में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं कि, केतु नक्षत्र गोचर से किन्हें सतर्क रहना होगा। Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशि वालों को होगा धन लाभ Surya Grahan 2026: फरवरी में लगेगा सूर्य ग्रहण, कुंभ सहित इन राशि वालों के जीवन में आएंगी दिक्कतें
विज्ञापन
2 of 4
Ketu Gochar 2026
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
केतु का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा।
करियर-व्यापार को लेकर कुछ परेशानियां आपको तनाव बढ़ाएंगी।
नए अवसरों की प्राप्ति में समय लग सकता है।
दांपत्य जीवन में भावनात्मक समझ जरूरी होगी।
प्रतियोगी परीक्षा वाले छात्रों को अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक सतर्कता बरतनी होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।