rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर लाभ स्थान से होगा। इस भाव में विराजमान केतु की दृष्टि आपके तीसरे, पंचम और सप्तम भाव पर होगी। केतु का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उनकी हर मनोकामना को पूरी करने वाला होगा। क्योंकि इस राशि के स्वामी मंगल हैं और केतु मंगल के समान ही फल करता है। केतु के इस गोचर से आपके व्यापार में मुनाफा होगा। विदेशी मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी, बाहरी लोगों से संबंध अच्छे होंगे और यात्राओं से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, रेस्टोरेंट के काम में लगे हुए जातक अच्छा धन प्राप्त करेंगे।
आप एक से अधिक कंपनियां खोलने में समर्थ होंगे। जो अविवाहित जातक है उनके विवाह की संभावनाएं बनेगी। जिनका विवाह हो चुका है उनके जीवन में संतान का आगमन हो सकता है। हालांकि प्रेम संबंधों में आपको थोड़ा सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा क्योंकि केतु के कारण आपका प्रेमी के साथ आपका अलगाव भी हो सकता है। इस दौरान आपके खर्च भी बहुत अधिक होंगे लेकिन धन की भी कोई कमी नहीं होगी। छात्र वर्ग के लिए यह समय अच्छा होगा और आप अपने शोध कार्यों से प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे।