Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी प्रेम जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। वहीं, पति भी इस अवसर पर अपनी पत्नी को उपहार देकर उनके प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं। इस दौरान पत्नि की राशि के अनुसार उपहार देना और भी खास होता है। इससे ग्रहों की विशेष कृपा भी बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप इस करवा चौथ पर अपनी पत्नी को कुछ खास देना चाहते हैं, तो उनकी राशि के अनुसार उपहार चुन सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस राशि की महिला को कौन-सा गिफ्ट देना शुभ माना जाता है।