फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर करें राशि के अनुसार दान, अखंड सौभाग्य का मिलेगी आशीर्वाद

Thu, 17 Oct 2024 10:47 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : Amar Ujala
Karwa Chauth 2024 Daan: करवा चौथ का त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। इस दिन दान का भी काफी महत्व बताया गया है। ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार सही दान करते हैं तो आपको अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इस करवा चौथ पर राशि अनुसार कौन सी चीजों का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Karwa Chauth 2024: गलती से टूट जाए करवा चौथ का व्रत तो क्या करें? यहां जानें नियम

करवा चौथ पर राशि अनुसार दान का महत्व
हिंदू धर्म में दान करने का बड़ा महत्व है। हर राशि के अनुसार, लोगों को विशेष वस्तुओं का दान करना चाहिए। इससे न केवल आपकी मनोकामना पूर्ण होती हैं, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। 

 
विज्ञापन

2 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को करवा चौथ के दिन गुड़ और तांबे का दान करना चाहिए। इससे साहस और ऊर्जा में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में नई संभावनाएं भी खुलती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को इस दिन सफेद कपड़े और चावल का दान करना चाहिए। इसे अत्यधिक शुभ माना जाता है। यह आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करता है और पारिवारिक सुख में वृद्धि लाता है।

4 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस करवा चौथ पर हरे कपड़े या मूंग का दान जरूर करना चाहिए। यह जीवन में मानसिक शांति और संबंधों में मधुरता लाने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग इस करवा चौथ पर दूध और चांदी का दान बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
विज्ञापन

6 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस दिन गेहूं और सोने के आभूषण का दान करना चाहिए। इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। साथ ही आपकी व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में भी उन्नति होती है।
विज्ञापन

7 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को इस करवा चौथ पर हरे फल और दाल का दान करना चाहिए। यह आपके स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन को मजबूती देगा।

8 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को सुगंधित वस्त्र और श्रृंगार का सामान दान करना चाह करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और प्रेम बना रहेता है।

9 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस साल करवा चौथ पर लाल रंग के वस्त्र और तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको साहस, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होता है। 

10 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातक करवा चौथ पर पीले वस्त्र और फलों का दान करें। ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

11 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातक इस करवा चौथ पर काले तिल और लोहे का दान करें इससे करियर में सफलता और आर्थिक स्थिरता 
प्राप्त होती है। 

12 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को इस दिन नीले रंग के वस्त्र और जल का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन

13 of 13
करवा चौथ पर राशि अनुसार दान - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के लिए इस दिन पीले फूल और बेसन का दान करना शुभ माना जाता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें