फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए ऐसे कुछ काम, होता है बड़ा अपशगुन

Tue, 03 Nov 2020 01:58 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Karwa Chauth - फोटो : Facebook
करवा चौथ की तैयारियां इस समय चल रही हैं। बाजार सज चुके हैं और सुहागिन महिलाएं 04 नवंबर की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। करवा चौथ का व्रत उत्तर और मध्य भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। महिलाओं के लिए करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। भगवान गणेश की प्रिय तिथि चतुर्थी में किया जाने वाला यह व्रत सुहागिन महिलाओं का सर्वाधिक लोकप्रिय व्रत है। सौभाग्यवती स्त्रियां अपने अक्षुण सुहाग, पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगल कामना के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पूरी लगन और श्रद्धा के साथ करती हैं, लेकिन व्रत के दौरान भूलवश कुछ गलतियां कर बैठती हैं जिससे उनको व्रत का उचित फल नहीं मिल पाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि करवा चौथ के दिन भूलकर भी कुछ काम नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
करवा चौथ 2020 - फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ व्रत में महिलाएं श्रृंगार करती हैं ऐसे में श्रृंगार करते समय जो चूड़ियां टूट जाये उनको बहते जल में प्रवाहित करें न कि घर में रखें।  इसके अलावा सुहाग सामग्री जैसे, चूड़ी, लहठी, बिंदी, सिंदूर को कचड़े में नहीं फेंके। श्रृंगार करते समय अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए कामना करें। इसके अलावा पति के अलावा किसी का चिंतन किसी भी स्थिति में मत करें।
 
विज्ञापन

3 of 6
करवा चौथ 2020
वैसे तो पति-पत्नी को हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि वो एक दूसरे से प्यार से बाते करें। आपस में कोई विवाद न करें। यदि कोई विवाहित महिला सारा दिन  व्रत रखने के बाद भी अपने पति को डांटती है या उसका अपमान करती है तो उसका सारा व्रत बेकार हो जाता है।
 

4 of 6
करवा चौथ - फोटो : amar ujala
करवा चौथ वाले दिन सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी काले वस्त्र धारण करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सफेद साड़ी पहनने से भी बचना चाहिए। काला रंग सुहागिन महिलाओं के लिए अशुभ फलदायी माना जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
करवा चौथ की कथा सुनतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इस दिन कैंची का प्रयोग न करें। अक्सर महिलाएं कपड़े काटने के लिए कैंची का प्रयोग करती हैं। इस दिन भूलकर भी कैंची का प्रयोग न करें बल्कि उसे कहीं छुपा दें ताकि वो दिखे भी नहीं।इसके अलावा इस खास दिन महिलाओं को चाकू का इस्तेमाल करने की भी मनाही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला
व्रत वाले दिन सोना, किसी की चुगली करना जैसे काम बिल्कुल न करें। इस दिन पौराणिक कथा, कीर्तन और गायन करके दिन को शुभ बना सकती हैं। व्रत के दौरान  मांस, मछली, अंडा, मुर्गा का सेवन न करें। इस व्रत को पूरी तरह से सात्विक भाव से मनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें