कन्या भोज की थाली में क्या होना चाहिए?
- फोटो : adobe stock
हलवा-पूरी
नवरात्रि के कन्या पूजन में हलवा-पूरी का भोग अनिवार्य माना जाता है। इस दिन माता रानी को भोग के रूप में पूरी और सूजी का हलवा चढ़ाएं। इसके बाद कन्याओं को भी परोसे।
काला चना
नवरात्रि के भोग में काले चने का भी बड़ा महत्व है। यह बिना प्याज-लहसुन के पकाए जाते हैं और इन्हें पूरी के साथ परोसा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, काले चने के बिना मां का भोग अधूरा माना जाता है।