फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamzor Shukra: धन, वैभव और प्रेम सब बिगाड़ देता है कुंजली में कमजोर शुक्र, जानें इसके लक्षण और सरल उपाय

Thu, 29 Jan 2026 05:32 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamzor Shukra: अगर कुंडली में शुक्र कमजोर हो, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कमजोर शुक्र के क्या संकेत होते हैं और किन उपायों से इसे मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
कुंडली में कमजोर शुक्र के लक्षण - फोटो : Amar Ujala
Kamzor Shukra Ke Lakshan: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख-सुविधाएं, ऐशो-आराम और आर्थिक स्थिरता बनी रहे। ज्योतिष शास्त्र में इन सभी भौतिक सुखों का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। कुंडली में जब शुक्र शुभ और मजबूत स्थिति में होता है, तब व्यक्ति को धन, संपत्ति और आराम भरा जीवन आसानी से प्राप्त होता है। ऐसे जातकों को सफलता के लिए अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ता। वहीं, अगर कुंडली में शुक्र कमजोर हो, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कमजोर शुक्र के क्या संकेत होते हैं और किन उपायों से इसे मजबूत किया जा सकता है।

Budh Grah: बार-बार अपने फैसलों पर होता है पछतावा, तो कुंडली में कमजोर है ये ग्रह, जानें इसके लक्षण और उपाय
विज्ञापन

2 of 5
कमजोर शुक्र के लक्षण - फोटो : अमर उजाला
कमजोर शुक्र के लक्षण 
  • विवाह से जुड़ी समस्याएं: शुक्र कमजोर होने पर शादी में देरी हो सकती है या वैवाहिक जीवन में असंतोष बना रहता है।
  • त्वचा और आंखों की परेशानी: बार-बार त्वचा रोग या आंखों से जुड़ी दिक्कतें भी कमजोर शुक्र का संकेत मानी जाती हैं।
  • आकर्षण में कमी: चेहरे की चमक कम होना या व्यक्तित्व में प्रभाव की कमी भी शुक्र के अशुभ होने से जुड़ी होती है।
विज्ञापन

3 of 5
कमजोर शुक्र के लक्षण - फोटो : adobe stock
  • भौतिक सुखों का अभाव: वाहन, घर, अच्छे वस्त्र या आरामदायक जीवन से जुड़ी चीजें पाने में रुकावट आ सकती है।
  • प्रेम संबंधों में अस्थिरता: रिश्तों में टूटन, बार-बार ब्रेकअप या भावनात्मक असंतुलन कमजोर शुक्र की पहचान है।
  • कला और रचनात्मक क्षेत्रों में असफलता: संगीत, नृत्य, अभिनय या कला में रुचि के बावजूद सफलता न मिलना भी शुक्र के कमजोर होने का संकेत हो सकता है।

4 of 5
कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय  - फोटो : adobe stock
कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय  
  • शुक्रवार का व्रत रखें: शुक्रवार के दिन व्रत रखें और सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।
  • शुक्र मंत्र का जाप करें: शुक्रवार या प्रतिदिन “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • रत्न धारण करें: कुंडली की जांच किसी योग्य ज्योतिष से करवाकर चांदी की अंगूठी या हीरा धारण करें।
  • सफेद वस्तुओं का दान: चावल, दूध, दही, सफेद कपड़े या चांदी का दान शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय  - फोटो : adobe
  • कन्याओं और महिलाओं को दान: विशेष रूप से शुक्रवार के दिन जरूरतमंद महिलाओं या कन्याओं को दान करें।
  • गाय की सेवा करें: गाय को हरा चारा खिलाएं और गुड़-चावल अर्पित करें।
  • वाणी और व्यवहार में मधुरता लाएं: विनम्र बोलना, सम्मान देना और सौम्य व्यवहार शुक्र को बल प्रदान करता है।
  • कला और संगीत से जुड़ें: संगीत सुनना, गाना, नृत्य या चित्रकारी जैसी रचनात्मक गतिविधियां शुक्र को मजबूत बनाती हैं। साथ ही शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की आरती करना भी लाभकारी माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें