फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ राशि में राहु-सूर्य-मंगल की युति से बनेगा दो अशुभ योग, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Thu, 29 Jan 2026 04:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

फरवरी के महीने में कुंभ राशि में सूर्य के गोचर करने से ग्रहण योग जबकि मंगल-राहु की युति से अंगारक योग बनेगा। इससे कुछ राशि वालों की परेशानियों में इजाफा होगा। 
 
विज्ञापन
1 of 4
ग्रहण और अंगारक योग - फोटो : amar ujala
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फरवरी के महीने में दो तरह के अशुभ योगों का निर्माण होगा। पहला ग्रहण और दूसरा अंगारक योग। ज्योतिष में इन दोनों ही योग को अच्छा नहीं माना जाता है। फरवरी माह में मंगल कुंभ राशि में गोचर करेंगे जहां पर पहले से ही छाया ग्रह राहु विराजमान हैं। इस तरह से कुंभ राशि में राहु-मंगल की युति से अंगारक योग बनेगा। वहीं सूर्यदेव 13 फरवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे जहां पर राहु के साथ युति करते हुए ग्रहण योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में  इन दोनों ही अशुभ योग के बनने से कुछ राशि वालों की मुश्किलों में इजाफा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां जिनके ऊपर अंगारक और ग्रहण योग के बनने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए फरवरी माह में बना ग्रहण और अंगारक योग बहुत ही नुकसानदायक रहेगा। 
  • ये दोनों ही योग आपकी राशि से 12वें भाव में बनेगा जिससे आपके खर्चो में इजाफा हो सकता है। 
  • इस दौरान आप कानूनी वाद-विवादों में फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में मामला लंबित रहेगा। 
  • घर-परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मन-मुटाव का सामना करना पड़ सकता है। 

कर्मफलदाता शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की बदलेगी किस्मत और मिलेंगे लाभ के अवसर

विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के लिए ग्रहण और अंगारक योग अच्छा नहीं रहेगा।
  • धन हानि और आय में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है। 
  • जो लोग शादीशुदा हैं उनके वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। 
  • पार्टनरशिप के कार्यों में आपको लगातार हानि उठानी पड़ सकती है। 
  • इस दौरान आपको मानसिक तनाव हावी रहेगा।

Angarak Yog 2026 Rashifal: फरवरी में बनेगा अंगारक योग, इन 3 राशि के लोग रहें सतर्क

विज्ञापन

4 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए अंगारक और ग्रहण योग बहुत ही हानिकारक साबित होगा। 
  • यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रहा है जिस कारण आपकी आय में कमी हो सकती है।
  • निवेश संबंधी योजना में आपको पार्टनर के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। 
  • आपके ऊपर कई तरह की मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Budh Gochar 2026: बुध गोचर से इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, व्यापार में आएंगी दिक्कतें


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें