Kamika Ekadashi 2025: पंचांग के अनुसार सावन माह के कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि पर कामिका एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। तिथि का समापन 21 जुलाई दिन सोमवार को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर होगा। इसलिए 21 जुलाई 2025 को कामिका एकादशी है। खास बात यह है कि ये सावन की पहली एकादशी होगी जिस पर सावन के दूसरे सोमवार का संयोग बना हुआ है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को आर्थिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी लाभ मिलता है। साथ ही मोक्ष प्राप्ति के योग बनते हैं। हालांकि इस दिन श्रीहरि को कुछ खास चीजें अर्पित करने पर करियर, व्यापार, नौकरी, रिश्तों में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। इस दौरान आप राशि के अनुसार भी विष्णु जी को चीजें चढ़ा सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।