फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kala Dhaga: इन 3 राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, बढ़ सकती हैं आपकी परेशानियां

Thu, 23 Apr 2026 04:02 PM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kala Dhaga Kisko Nahi Pehna Chahiye: काला धागा बुरी नजर से बचने के लिए पहना जाता है। इसके प्रभाव से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती हैं। लेकिन क्या यह सभी के लिए लाभकारी है ?
विज्ञापन
1 of 5
Kala Dhaga Kisko Nahi Pehna Chahiye - फोटो : अमर उजाला
Kala Dhaga Kisko Nahi Pehna Chahiye: आमतौर पर लोग बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए काला धागा पहनते हैं। माना जाता है कि, यह धागा व्यक्ति को नजर दोष, ईर्ष्या और नकारात्मक प्रभावों से बचाने में सहायता करता है। कई लोग इसे हाथ, पैर व गले में भी धारण करते हैं। लेकिन इसका प्रभाव सभी के लिए समान हो, ऐसा जरूरी तो नहीं। दरअसल, काला धागा शनि ग्रह से संबंध रखता है। इसलिए यह सभी राशियों के लिए लाभकारी नहीं माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, नवग्रहों मे शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है और वह कड़ी मेहनत, अनुशासन व संघर्ष के बाद सफलता आदि के कारक ग्रह है। उनकी कुछ ग्रहों से मित्रता, तो कुछ से शत्रु का भाव भी माना गया है। यही कारण है कि, बुरी नजरों से बचाव करने वाला यह काला धागा कुछ राशियों के लिए यह अशुभ भी साबित हो सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

Lucky Colors: कौन सा रंग आपके लिए होगा शुभ, जिसमें छिपा है तरक्की का राज
विज्ञापन

2 of 5
ये लोग गलती से भी न पहनें काला धागा - फोटो : Freepik.com
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल और शनि के बीच सामंजस्य अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इन राशि के लोगों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। यह आपके बनते काम को अटका सकता है। साथ ही आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इसके अलावा इस रंग के वस्त्र भी आपको मानसिक तनाव महसूस करा सकते हैं।

Nautapa 2026 Date: कब से शुरू होंगे नौतपा? जानें 9 दिनों में क्या करें और क्या नहीं
विज्ञापन

3 of 5
ये लोग गलती से भी न पहनें काला धागा - फोटो : Freepik.com
ज्योतिषियों के अनुसार, इन राशि वालों की काला धागा पहनने से ऊर्जा असंतुलित हो सकती है, जिससे काम में रुकावट आ सकती हैं। इसलिए आप इस धागे को धारण करने से बचें अन्यथा यह यात्राओं के असफल होने की संभावनाएं भी बढ़ा सकता है। आप चाहें, तो लाल रंग का धागा पहन सकते हैं। यह आपके लिए शुभ है।

May Grah Gochar: मई माह में तीन बड़े ग्रहों का महागोचर, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

4 of 5
ये लोग गलती से भी न पहनें काला धागा - फोटो : Freepil.com
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य व शनि के बीच शत्रुता का भाव माना गया है। ऐसे में काला धागा पहनना सिंह राशि वालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आत्मविश्वास में कमी, कार्यों में बाधाएं, धन हानि आदि जैसी परेशानियां आ सकती हैं।

11 मई से 20 जून तक इन राशियों को हर काम में मिलेगी सफलता, मंगल गोचर से बनेगा रूचक राजयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये लोग गलती से भी न पहनें काला धागा - फोटो : Adobe Stock Photo
इसके अलावा काला धागा मानसिक शांति पर भी असर डाल सकता है। तनाव, चिड़चिड़ापन व सेहत में भी कुछ दिक्कतें लेकर आ सकता है। इसलिए आप भूल से भी काला धागा न पहनें। आप चाहें, तो नारंगी व केसरिया रंग का धागा पहन सकते हैं। इससे मान-सम्मान बढ़ता है।

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ के 8 मंगलवार बदलेंगे किस्मत, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और धन लाभ
Budh Gochar 2026: 30 अप्रैल से इन राशि वालों की नौकरी-व्यापार में बढ़ेगी दिक्कतें, बुध करेंगे गोचर

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें