फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण ? जानें डेट और क्या रहेगा समय

Mon, 27 Apr 2026 12:15 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kab Lagega Surya Grahan: सूर्य ग्रहण एक प्रभावशाली घटना है, जिसका असर देश-दुनिया से लेकर व्यक्ति के निजी जीवन पर दिखाई देता है। खासतौर पर यह मानसिक शांति पर असर डालता है
विज्ञापन
1 of 5
Kab Lagega Surya Grahan - फोटो : अमर उजाला AI
Kab Lagega Surya Grahan: सूर्य ग्रहण एक बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है, जिसका असर केवल प्रकृति ही नहीं, बल्कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति, ऊर्जा और दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। माना जाता है कि जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं, तब सूर्य ग्रहण बनता है और इस दौरान वातावरण में कई तरह के बदलाव भी महसूस किए जाते हैं। इस अवधि में पूजा-पाठ के नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव घर की सुख-समृद्धि पर भी माना जाता है। यही कारण है कि लोग ग्रहण के समय और तिथि से जुड़ी जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगला सूर्य ग्रहण कब है।

Nakshatra Astrology Girls: इन नक्षत्रों में जन्मी बेटियां बनती हैं पिता की किस्मत का सितारा
Vakri Shani: जुलाई में वक्री हो रहे शनि, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य ग्रहण 2026 प्रभाव - फोटो : Amar Ujala
कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?
ज्योतिषियों के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कहलाएगा। इसका समय रात 9 बजकर 4 मिनट से लेकर 13 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है। चूंकि यह सूर्य ग्रहण रात में लग रहा है, इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यही वजह है कि भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

साल 2027 में कब और किस राशि में शनि करेंगे गोचर, जानिए किसे फायदा और किसको करेंगे परेशान
ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोग का खास महत्व, कुंडली में ये योग बनने पर व्यक्ति बनता है महान हस्ती
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य ग्रहण - फोटो : Adobe Stock
कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण?
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर और उत्तरी स्पेन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। फ्रांस, ब्रिटेन, इटली समेत यूरोप के कई देशों में भी यह आंशिक दिख सकता है।

शुक्र के स्वराशि में गोचर से बना विपरीत राजयोग, इन तीन राशियों को मिलेगी हर तरह के सुख-सुविधा
Khappar Yog 2026: 1 मई से खप्पर योग, इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

4 of 5
सूर्य ग्रहण - फोटो : adobe
इन बातों का रखें ध्यान
  • मान्यता है कि ग्रहण के समय भोजन करने से बचना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता है।
  • ग्रहण के दौरान सोना आलस्य और नकारात्मकता को बढ़ा सकता है, इसलिए जागकर ध्यान या मंत्र जाप करना बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य ग्रहण - फोटो : adobe
  • चाकू, कैंची जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए और इस दौरान बाहर जाने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान मन जल्दी विचलित हो सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी है।
 

Mars Transit 2026: मई माह में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुसीबतें

शनि साढ़ेसाती और ढैय्या में नहीं करना चाहिए ऐसे 5 काम, शनि की पड़ती है तिरछी नजर और कर देते हैं कंगाल




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें