फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyeshtha Purnima 2026: क्यों खास है इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा, जानें ज्योतिषी से जुड़े 5 बड़े महाउपाय

Sat, 27 Jun 2026 07:55 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Jyeshtha Purnima 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार बनने वाले शुभ संयोगों के कारण ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन ये उपाय करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Jyeshtha Purnima 2026: इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून 2026 को मनाई जा रही है। इस पूर्णिमा तिथि का आरंभ 29 जून को प्रातः 3 बजकर 06 मिनट से होगा और इसका समापन 30 जून को सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर होगा। मान्यता है कि, इस दिन लक्ष्मी जी, भगवान विष्णु और चंद्रदेव उपासना करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस बार की ज्येष्ठ पूर्णिमा इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन मूल नक्षत्र और शुक्ल योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, ऐसे दुर्लभ योग व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाले माने जाते हैं। इस दिन कुछ आसान उपाय किए जाएं तो आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 बड़े महाउपाय।
विज्ञापन

2 of 5
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : adobe stock
खीर में मिश्री डालकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के बाद खीर बनाकर उसमें मिश्री मिलाएं और उनका भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। 
जुलाई में होगा ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों लिए रहेगा मुश्किलों भरा समय
विज्ञापन

3 of 5
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : adobe stock
चंद्रमा को अर्घ्य दें
पूर्णिमा का सीधा संबंध चंद्रमा से माना जाता है। इस दिन रात के समय चंद्रमा निकलने के बाद जल में दूध, अक्षत और सफेद पुष्प मिलाकर अर्घ्य अर्पित करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होता है।
Chaturmas 2026: कब है देवशयनी एकादशी, जानिए चातुर्मास के चार महीनों का महत्व और नियम

4 of 5
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : adobe
मुख्य द्वार की पूजा करें
घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। पूर्णिमा के दिन सुबह यहां घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
Vat Purnima 2026: कब है वट पूर्णिमा व्रत, जानिए धार्मिक महत्व और पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jyeshtha Purnima 2026 - फोटो : Freepik
शिवलिंग पर करें विशेष अभिषेक
पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र और फल अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
साल 2027 में इन राशियों को मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत, जानिए किन राशियों के लिए मुश्किलें
जरूरतमंदों की सहायता करें
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दान का विशेष महत्व बताया गया है। जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने से शुभ फल मिलता है। इस उपाय से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।
Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल इन 3 राशियों के लिए पड़ेगी भारी, 29 जून से हो जाएं सावधान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें