Kark Rashi Horoscope 2025: साल 2024 की तरह ही नया साल 2025 में भी कई सारे ग्रह गोचर होंगे जो सभी राशियों को कहीं ना कहीं प्रभावित करेंगे। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर से जानते हैं कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
विज्ञापन
1 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
साल 2024 के 12 माह की समयावधि पूर्ण होने जा रही है और दिसंबर के बाद यह वर्ष समाप्त हो जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वर्ष 2024 पूर्ण रूप से वर्ष शनि के प्रभाव में रहा। अपनी मूल त्रिकोणराशि कुंभ में 30 साल बाद प्रवेश करने वाले न्याय के देवता शनिदेव अब कुंभ राशि से विदा लेकर अगले वर्ष यानी 2025 मार्च में देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
जाहिर है वर्ष 2023 से वर्ष 2024 तक शनि के कारण पूरी दुनिया के साथ हर जातक का जीवन प्रभावित रहा। अच्छे और बुरे दोनों ही फल प्राप्त होते रहे। विशेष रूप से कुंभ, मकर, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव रहने से यह वर्ष ना केवल उथल-पुथल वाला रहा बल्कि कई बड़े परिवर्तन भी कर गया। राहु-केतु और देवगुुरु बृहस्पति के गोचर का भी प्रभाव वर्ष भर दिखा। इधर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक बदलावों के बीच यह वर्ष पारिवारिक और निजी जीवन को बदलने वाला रहा। बहरहाल, नवंबर माह बीत रहा है और दिसंबर लगते ही साल के 365 दिनों का यह चक्र अपनी समाप्ति की ओर होगा, ऐसे में ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर स्वाभाविक जिज्ञासा हर आम और खास व्यक्ति के भीतर होती है कि आखिर नया साल जीवन के लिए कैसा होगा?
प्रत्येक वर्ष की तरह इस साल भी अमर उजाला अपने पाठकों के लिए विद्वान ज्योतिषियों द्वारा 12 राशियों के आधार नए साल में होने वाले ग्रह परिवर्तनों और नए साल में ग्रह गोचर के प्रभावों को वार्षिक राशिफल 2025 की श्रृंखला में प्रस्तुत कर रहा है। ज्योतिषी आंनद पराशर द्वारा वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक के भविष्यफल को यहां विस्तार से प्रस्तुत किया जा रहा है। यह राशिफल चंद्र राशिफल पर आधारित है। चंद्र राशि का अर्थ है आपकी पत्रिका या लग्न कुंडली में चंद्रमा जहां विराजित है वही राशि आपकी चंद्र राशि है।
उपरोक्त राशिफल सटीक ज्योतिषीय गणना के आधार पर तैयार किया गया है। हालांकि ज्योतिष एक जटिल और वृहद गणनाओं वाला विषय है, लिहाजा इस राशिफल को पाठक चंद्र राशि के अनुसार ही देखें क्योंकि व्यक्ति विशेष की पत्रिका का भविष्यफल चल रही महादशा, अंतर्दशा और ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही दिया जा सकता है। आप सभी को अमर उजाला परिवार की ओर से नववर्ष 2025 की मंगल और शुभकामना-
पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2025-
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2025?
- फोटो : amar ujala
जनवरी 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहने वाला है। इस महीने आपको सुख और सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कार्य में उन्नति होगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस महीने आप किसी दूर स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। परिवार में धार्मिक और मांगलिक कार्य होने की संभावना है।
इष्ट मित्रों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ नए बदलाव आ सकते हैं। आपको अपनी आजीविका की ओर ध्यान देना चाहिए। अपने ऊपर अधिक विश्वास करें। दूसरों के बहकावे में नहीं आए। अपनी प्रतिभा का लाभ उठाने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अगर आप पूंजी को निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको फायदा होगा।
आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने में सक्षम होंगे। भाई बहनों को आपको कहीं बाहर घूमने के लिए लेकर जाना चाहिए और आर्थिक सहायता भी करनी चाहिए। भौतिक सुविधाओं में इस महीने वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अध्ययन की दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि होगी। प्रेम संबंध में एक नई आशा की किरण दिखाई देगी। संतान पक्ष की ओर से चिंताएं कम होगी। पति-पत्नी के आपसी सहयोग में कमी आ सकती है। कार्य क्षेत्र में परिश्रम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
3 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
फरवरी 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ नया सीखने का रहेगा। इस महीने आप कोई नई चीज सीख सकते हैं जिससे आने वाले समय में आपको फायदा होगा। किसी विशेष कार्य को लेकर आपको अपने शहर के बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। इस महीने आपको वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। सगे संबंधियों के साथ तालमेल में कमी हो सकती है।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सकारात्मक सोच के साथ आपको आगे बढ़ना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आपका रूझान कम हो सकता है। आपको अपने घर में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना होगा। इस महीने आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
अगर संपत्ति और वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह महीना अच्छा नहीं है। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए महीना अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग में कुछ कठिनाई आ सकती है। संतान की ओर से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। पति-पत्नी के मध्य तालमेल में कमी की संभावना दिखाई दे रही है।
4 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मार्च 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने बलबूते पर कोई बड़ा कार्य संपादित कर सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने के अंत में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपके मित्रों की ओर से किसी भी प्रकार का सहयोग इस महीने प्राप्त नहीं होगा। इस महीने आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
आपको अपने धन का सदुपयोग करना चाहिए। आपको फिजूल खर्ची खत्म करनी होगी। साहित्य और संगीत के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
जमीन जायदाद खरीद सकते हैं। हालांकि यह काम आपको माता-पिता की सलाह लेकर करना होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अप्रैल 2025 : कर्क राशि की जातकों के लिए यह महीना शुभ फल दायक रहेगा। महीने की शुरुआत में आपको अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में आपके संघर्ष का भी सामना करना पड़ेगा लेकिन आपको धन का फायदा होता रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा।
कार्यक्षेत्र में बदलाव के विषय में योजना बन सकती है। जब तक कार्य सिद्ध ना हो जाए किसी से ना कहे। अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी को कड़वे वचन ना कहें। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। संपत्ति खरीदने के लिए महीना अच्छा है।
माता-पिता की ओर से धन का सहयोग भी प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस महीने आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
मई 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रूप से अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपनी नीतियों में बदलाव भी करना होगा। आपके शत्रु आप पर दबाव बनाने की इस महीने पूरी कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको बुद्धि और विवेक से सोच समझ कर निर्णय लेना पड़ेगा।
किसी के बहकावे में ना आए और आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहे। धार्मिक कार्यों में आपका धन खर्च होगा। इसके अलावा आप किसी पर्यटन स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। हर समस्या को अपनी बुद्धि से सुलझाने का प्रयास करें। आपके मित्र और सगे संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप साहस और पराक्रम से अपने व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल होंगे।
माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। इस महीने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। आप अपनी प्रेमिका को अपने घर वालों से मिलवा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपकी उलझने कम होगी। पति और पत्नी अच्छा सुख महसूस करेंगे और आप कहीं रोमांटिक डिनर के लिए भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जून 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना शुरुआत में उन्नति दायक रहने वाला है। आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कार्य क्षेत्र के विस्तार में योजना बनेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपका साथ ट्रांसफर हो सकता है। परिवार के प्रति जो आपका दायित्व हैं वह आप बखूबी निभाएंगे। हालांकि आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण भी रखना होगा। इस महीने आप संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा।
विद्यार्थियों को इस महीने अपनी पढ़ाई में ध्यान देना होगा। अन्य कार्यों में मन अधिक लगेगा। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी न करें। आप जिसे प्रेम का प्रस्ताव दे रहे हैं उसकी जांच पहले से ही कर लें। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। पति-पत्नी के मध्य घर परिवार की समस्याओं को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
8 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
जुलाई 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना न सिर्फ उन्नति कारक होगा बल्कि आपको अच्छा सुख भी प्राप्त होगा। शनि और बृहस्पति के सहयोग से इस महीने आपकी आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। किसी प्रसिद्ध धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। घर में भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी।
महीने की शुरुआत में धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा जिससे लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। संगीत गायन आदि के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग में चली आ रही परेशानियां दूर होगी। चिंताएं कम होगी। आपकी संतान किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र में संयम के साथ काम करना होगा।
9 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
अगस्त 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। संघर्ष के साथ कार्य बनेंगे। आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आपका धन खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र में शीघ्रता से कोई निर्णय न लें। अपने कार्यों में दूसरों के हस्तक्षेप से बचना होगा। अपने मनोबल को कम न होने दें। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए इस महीने आपको अच्छा परिश्रम करना पड़ेगा।
परिवार के प्रति अपने दायित्वों को निभाना पड़ेगा। आप अपने परिवार की सुख समृद्धि में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं इसलिए आपको आलस का भी त्याग करना होगा। संपत्ति खरीदने के लिए यह महीना अच्छा है लेकिन इस दिशा में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। माता-पिता की सलाह भी लेनी होगी।
समाज में मान प्रतिष्ठा का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को इस महीने अध्ययन में कुछ कठिनाई आ सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे। आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपको अपने सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा।
10 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
सितंबर 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। सकारात्मक विचारों को जीवन में महत्व देना चाहिए। नकारात्मक लोगों से दूर रहिए। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। ज्योतिष तंत्र मंत्र आदि के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी। खर्च की अपेक्षा धन अधिक आएगा। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपको इस महीने अचानक से धन प्राप्ति भी हो सकती है।
परिवार के सदस्यों के साथ जो मतभेद थे वह खत्म हो जाएंगे। अपने पैसे को मार्केट में इन्वेस्ट भी कर सकते हैं। मीठा खाने से बचें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इस महीने आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके मन में किसी कार्य के बिगड़ने का भय भी आ सकता है इसलिए आप अपने कार्यों में भाई बहनों को शामिल कर सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई कार्य कर सकते हैं।
माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज में प्रतिष्ठा बनेगी। नई लोगों से संपर्क बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतान पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। पति-पत्नी कहीं बाहर हिल स्टेशन पर घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर आप अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं तो यह महीना आपके लिए अनुकूल है।
11 of 13
मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अक्तूबर 2025?
- फोटो : amar ujala
अक्तूबर 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए इस महीने की शुरुआत में अच्छा लाभ दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। आपके कार्य में कोई कठिनाई पैदा हो सकती है इसलिए आपको अपने ऊपर भरोसा करना चाहिए। आपके मित्रों के माध्यम से उन्नति होगी। विदेश से कोई अच्छा समाचार प्राप्त होगा। आप विदेश भी जा सकते हैं।
आपकी जमा पूंजी का धन अच्छे कार्यों में खर्च होगा। घर में भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। ऐसे व्यक्ति जो उच्च पद पर आसीन हैं उनके साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने धैर्य और साहस को बनाए रखें। साहित्य लेखन में रुचि उत्पन्न होगी।
संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों के प्रति आप व्यस्त हो सकते हैं। पति-पत्नी के मध्य कुछ बातों को लेकर तनाव हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपको अपने मित्र की ओर से प्रेम प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।
12 of 13
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
नवंबर 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो जाएगी। मानसिक तनाव से आप मुक्त होंगे। आपके मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इस महीने आपको नौकरी मिल सकती है। अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है तो विवाह तय हो सकता है।
आपके मित्रों के सहयोग से कुछ फायदा भी हो सकता है। सगे संबंधियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता के कारण समाज में प्रसिद्ध होंगे। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। यात्राएं हो सकती हैं। अनावश्यक विवाद से बचना होगा। सकारात्मक विचार अगर बनाए रखेंगे तो जीवन में फायदा होगा।
संपत्ति के संबंध में कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें अन्यथा घाटा हो सकता है। आपके हृदय में गरीबों के लिए परोपकार की भावना पैदा हो सकती है लेकिन आपको इस महीने अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा। समाज में आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास हो सकता है। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आपके बच्चे आपके अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में आपको अपने नौकरों के प्रति अच्छा व्यवहार रखना होगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?
- फोटो : amar ujala
दिसंबर 2025 : कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। अपनी बुद्धि और अनुभव से आप अपने ऑफिस में सभी को प्रसन्न करेंगे। कुछ लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी परेशानी इस महीने नहीं होगी। महीने के अंत में आपके कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे। विदेश यात्रा की प्रबल संभावना है। शत्रु पक्ष का व्यवहार कुछ विनम्र होगा।
कल्याणकारी योजनाओं पर धन खर्च होगा। धन का सदुपयोग बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। कड़वे वचनों का प्रयोग ना करें। मन को प्रसन्न रखने का प्रयास करें। आप सिनेमा देखने भी जा सकते हैं। बच्चों के साथ बाहर घूमने के योग इस महीने दिखाई पड़ रहे हैं। संपत्ति से जुड़े काम करने के लिए ग्रह गोचर अनुकूल है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप इस महीने परेशान हो सकते हैं।
विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और आपको नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आप एक दूसरे के प्रति चिंतित हो सकते हैं। आपका प्रेमी आपको धोखा भी दे सकता है। पति और पत्नी के मध्य संबंध अच्छे रहेंगे। आप अच्छा शारीरिक और मानसिक सुख अपनी पत्नी से प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ संघर्ष है लेकिन आपका प्रमोशन हो सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।