मई में गुरु का मिथुन राशि में गोचर
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
गुरु का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है जो इस राशि के जातकों के लिए मानसिक तनाव और नकारात्मक विचारों का कारण बन सकता है। इस समय मिथुन राशि के जातकों को अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। कई बार नकारात्मक विचार आ सकते हैं और यह मानसिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए बेहतर है कि वे ध्यान और योग का सहारा लें, ताकि सकारात्मक सोच बनाए रख सकें। इसके अलावा, इस दौरान कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना भी थोड़ा कठिन हो सकता है। इस समय व्यक्तिगत और पारिवारिक रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा।