बिजनेस करने वालों को भी बड़े फैसले लेने का साहस मिलेगा ।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर काफी सकारात्मक और बदलाव लेकर आने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट निर्णय ले पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव के योग बन सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगे। बिजनेस करने वालों को भी बड़े फैसले लेने का साहस मिलेगा और ये फैसले सफलता दिला सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय राहत देने वाला रहेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे पुराना कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। परिवार का सहयोग भी इस दौरान मजबूत रहेगा। इससे मानसिक संतुलन बना रहेगा और आप अपने लक्ष्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे।