देवताओं के गुरु बृहस्पति और सौरमंडल में सबसे बड़े ग्रह 12 सितंबर 2017 को अपनी राशि बदल रहें है। बृहस्पति कन्या राशि से बदल कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को बहुत ही शुभ फलदायी देने वाला ग्रह माना जाता है और यह 13 महीनें अपनी राशि बदलते है। बृहस्पति के राशि परिवर्तन से 12 राशि वालो के जीवन में आने वाले 13 महीनों में क्या-क्या बदलाव आएंगे आइए जानते है।
पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल: इन 3 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, होगा धन लाभ
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष- इस राशि के लिए बृहस्पति का परिवर्तन अच्छी खबर लेकर आ सकता है। कुछ समय से अगर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है तो इस राशि के गोचर करने से तनाव कम हो सकता है। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा, आय में बढ़ोतरी लगातार बनी रहेगी।
विज्ञापन
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष- गुरु का राशि परिवर्तन आपको धन लाभ के संकेत भी दे रहा है यह व्यवसाय से हो सकता है या फिर नौकरी में बढ़िया मौके मिलने से। पिछले काफी समय से यदि कोई गंभीर बीमारी से पीडित है तो आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।
4 of 13
मिथुन
मिथुन- बृहस्पति ग्रह को शुभ कारक देने वाला ग्रह माना जाता है। आपकी राशि में पंचम स्थान में प्रवेश कर रहे है जिसके कारण संतान सुख, शिक्षा और प्रेम के मामले में प्रबल योग बन सकते है। गुरु की कृपा से इस साल आपको नाम, दौलत और शोहरत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क- बृहस्पति के परिवर्तन के कारण इस राशि वालों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी साथ ही लग्जरी जीवन जीने के बहुत मौके मिलेगे। बृहस्पति के गोचर से इस साल आपको धन लाभ और करियर में नई ऊँचाइयों पर जाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह-तीसरा भाव पराक्रम का स्थान होता है इस राशि में बृहस्पति अपने तीसरे स्थान में प्रवेश होगा। इस राशि के लोग पूरे साल अपने पराक्रम के बल कठिन से कठिन चुनौतियों का समाना बड़ी आसानी करने में कामयाब होंगे। पूरे साल धन लाभ के प्रबल संकेत है। कई साधनों से आपको अप्रत्याशित लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या -इस समय गुरु के प्रभाव से आपको धन लाभ होने के आसार तो बन ही रहे हैं साथ ही परिजनों के साथ भी आपके संबंधों में मिठास आयेगी। यदि पिछले कुछ समय से परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद चल रहा है तो इस समय शांति से घरेलू मामलों का निपटारा कर सकते हैं।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला- बृहस्पति कन्या राशि से परिवर्तित होकर आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस परिवर्तन से आपके साथ कई सकारात्मक घटनाएं घटेगी जिससे आपपर व्यापक असर देखने को पडेगा। इस दौरान कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बुरी आदतों का नाश होगा और आप नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक- बृहस्पति के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी पूरे साल व्यापक असर देखने को मिलेगा। अच्छी शिक्षा के बल पर अपार धन-दौलत मिलेगा साथ ही शिक्षा के लिए लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु- धनु राशि वालों के लिए यह परिवर्तन सौभाग्यशाली साबित होगा साथ ही आपके पराक्रम में वृद्धि होगा।सितंबर के बाद बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान थोड़ा संभलकर चलने की जरुरत है।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर- यह परिवर्तन इस राशि के जातको को विदेशो से आय प्राप्त करने का प्रबल संकेत बन रहे है। लेकिन आपके सेहत पर बुरा असर देखने को मिलेगा इसलिए सावधानी बरतें।गुरु के प्रभाव से नये घर में प्रवेश करने की संभावनाएं भी बन सकती हैं।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ– कुंभ जातकों के लिये बृहस्पति 9वें स्थान में गोचर होंगे जो कि आपका भाग्य स्थान है। गुरु के प्रभाव से आपका रूझान धार्मिकता की ओर अग्रसर हो सकता है। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन में भी आपको शामिल होना पड़ सकता है।मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। संतान सुख की प्राप्ति भी आपको होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
मीन- बृहस्पति आपकी राशि से आठवें स्थान में आ रहे हैं। यह समय आपके लिये शुभ नहीं कहा जा सकता। इस समय आप शारीरिक रूप से तो खुद को कमजोर महसूस करेंगे ही साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी कमी आयेगी। किसी भी कार्य में किसी तरह की जल्दबाजी न करें धैर्य से काम लें।