Jupiter Transit in Gemini 2025: 4 दिसंबर 2025 को गुरु का राशि परिवर्तन होने वाला है। वह रात 8 बजकर 39 मिनट पर वक्री अवस्था में कर्क से मिथुन राशि में एंट्री करेंगे। उनके इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों सहित देश-दुनिया के कार्य व यात्राओं पर पड़ने वाला है। गुरु ज्ञान, भाग्य, धर्म और संतान के कारक ग्रह है। कुंडली में उनका स्थान जातकों के वैवाहिक जीवन और शिक्षा पर खास प्रभाव डालता है। इसके अलावा गुरु जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तब उनका असर सामान्य से कई गुना बढ़ जाता है। अब चूंकि गुरु वक्री अवस्था से गोचर कर मिथुन में अपना स्थान लेंगे, इसलिए कुछ राशियों पर इसका गहरा और विशिष्ट असर पड़ सकता है। इससे जातकों के निर्णयों लेने की क्षमता में बदलाव, करियर-कारोबार में कामयाबी, मान-सम्मान की प्राप्ति सहित कई अन्य मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Mesh Rashifal 2026: मेष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह