फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में होगा सबसे बड़े ग्रह का बड़ा परिवर्तन, इन सात राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

Fri, 21 Feb 2020 09:32 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Jupiter Transit 2020 - फोटो : Pixabay
नौ ग्रहों में से बृहस्पति, आकार में सबसे बड़ा ग्रह है। ज्योतिष में इस ग्रह को ज्ञान, सत्कर्म और गुरु आदि का कारक माना जाता है। जबकि शास्त्रों में बृहस्पति देव देवताओं के गुरु हैं। देवगुरु बृहस्पति 30 मार्च 2020 को अपनी नीच राशि मकर में गोचर करेंगे। फिर 30 जून को वक्री होकर वे दोबारा धनु राशि में आ जाएंगे। इसके बाद 20 नवंबर को गुरु वापस मकर राशि में संचरण करेंगे। गुरु के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। आइए जानते हैं गुरु के गोचर का आपकी चंद्र राशि पर प्रभाव - 

विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
इस वर्ष आपको न केवल धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी। साल के प्रारंभ में आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। वहीं ऑफिस में बॉस आपके कार्य से खुश रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष
इस साल की शुरुआत में आपकी किसी रहस्य को जानने की इच्छा तीव्र होगी। लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानी भी आपको रह सकती हैं। ससुराल पक्ष से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। 

4 of 13
rashi
मिथुन
गुरु के शुभ प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में साझेदारी से भी लाभ मिलेगा। अगर आप शोध के कार्य से जुड़े हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लेकिन इस साल वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
इस साल आपके शादीशुदा जीवन में शांति बनी रहेगी। वर्ष की शुरुआत में आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस ओर आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपने शत्रुओं की चाल से भी बचकर रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की भरसक कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इसमें आपको प्रबल सफलता मिलने की संभावना है। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश भी जा सकते हैं। इस साल आपको सेहत से जुड़ी भी समस्याएं हो सकती हैं। ये समस्याएं पेट, मोटापे या सूजन से जुड़ी हो सकती हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आपकी माता जी को सेहत का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। इस वर्ष आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं।

8 of 13
rashi
तुला
अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा होने की भी संभावना है। परंतु जैसे ही साल के शुरुआती महीने बीतेंगे वैसे ही परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। आपके सुखों में वृद्धि होगी।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
इस साल आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा। आपकी वाणी में मिठास आएगा। आप अपने गुस्से को काबू कर पाने में सफल होंगे। इस वर्ष आपके आत्म-विश्वास में भी वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी बातों को रखेंगे।

10 of 13
rashi
धनु
वर्ष की शुरुआत में गुरु आपकी राशि में ही स्थित होगा। इस दौरान आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप अपने नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे। आर्थिक जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। आपके पास एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा।

11 of 13
rashi
मकर
आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपके पास धन तो आएगा, लेकिन वह आपके हाथों पर नहीं रुकेगा। आर्थिक फैसले ध्यान लें अन्यथा आपको धन हानि भी ह सकती है। गुरु के गोचर से आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन भी देखा जा सकता है।

12 of 13
rashi
कुंभ
इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें