फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?

Wed, 02 Jul 2025 06:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Jupiter Rises in Gemini on July 9: 9 जुलाई 2025 की रात बृहस्पति के मिथुन राशि में उदय होने से देश-दुनिया पर इसका क्या प्रभाव होगा, आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Jupiter Rises in Gemini on July 9 world wide impact - फोटो : adobe
Jupiter Rises in Gemini on July 9: जुलाई महीने की शुरुआत हो चुकी हैं, जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। इसका कारण है देव गुरु बृहस्पति का मिथुन में उदय होना... दरअसल, वर्तमान में देव गुरु मिथुन में विराजमान हैं। इस राशि में रहते हुए वह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं।

गुरु 9 जुलाई 2025 को रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन में उदय होंगे। उदय होने से उनका प्रभाव और भी कई गुना बढ़ जाएगा, जिसका व्यापक असर 12 राशियों सहित देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा।

ज्योतषियों के मुताबिक नवग्रहों में देव गुरु बृहस्पति का विशेष स्थान है। उनकी पहचान सबसे शुभ ग्रह के तौर पर की जाती है। यही नहीं ज्योतिष शास्त्र में गुरु को शुभ-मंगल और सौम्य का दर्जा हासिल है। कुंडली में उनका स्थान व्यक्ति को वैवाहिक सुख से लेकर धन, शिक्षा और करियर में सफलता दिलाता है। वह एक राशि में लगभग 13 महीने रहते हैं और उसके बाद ही गोचर करते हैं। हालांकि गुरु का उदय होना भी ज्योतिष की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरु के उदय होने पर देश-दुनिया पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
देव गुरु बृहस्पति बेहद शुभ ग्रह हैं। उनके उदय होने पर अधिकतर लोगों का रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगा। - फोटो : adobe stock

गुरु के उदय होने पर क्या होगा विश्वव्यापी प्रभाव ?

 

 

आध्यात्मिक 
देव गुरु बृहस्पति बेहद शुभ ग्रह हैं। उनके उदय होने पर अधिकतर लोगों का रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगा। यही नहीं वह आध्यात्मिक ग्रंथ को पढ़ने और साधना के लिए भी प्रेरित हो सकते हैं। इस दौरान कई लोग आत्मज्ञान को प्राप्त करने के रास्ते पर चलने का भी प्रयास करेंगे। पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाले घी-तेल की कीमतों से राहत मिल सकती हैं। परंतु धार्मिक-सुगंधित चीजों जैसे की अगरबत्ती और इत्र की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
ज्योतिषियों के मुताबिक इस दौरान बनाई गई नीतियां न्यायपालिका के कार्य को भी दर्शाएगी। - फोटो : adobe stock
सरकारी क्षेत्र
देव गुरु बृहस्पति के इस गोचर से सरकारी क्षेत्रों पर इसका खास असर देखने को मिल सकता है। गुरु के उदय होने से देश में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। सरकार देश की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नए कानूनों का निर्माण कर सकती हैं। इस दौरान बनाई गई नीतियां न्यायपालिका के कार्य को भी दर्शाएगी। 

4 of 6
आपको निवेश करने के उत्तम अवसर मिलेंगे। हालांकि बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में निवेश करना लाभकारी हो सकता है। - फोटो : freepik
देश-दुनिया
गुरु की इस चाल से कई युद्धग्रस्त देशों में शांति की शुरुआत होगी। यही नहीं लंबे समय से चल रहे संघर्षों का न्यायपूर्ण अंत भी संभव हो सकता है। इसके साथ ही शेयर बाजार पर भी इसका सकारात्मक असर देख सकते हैं। यह समय निवेश के लिए अनुकूल रहेगा। आपको निवेश करने के उत्तम अवसर मिलेंगे। हालांकि बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में निवेश करना लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
रु के मिथुन राशि में उदय होने पर जीवन में सफलता के योग बनेंगे। - फोटो : adobe
गुरु उदय होने की विशेषताएं
  • गुरु के मिथुन राशि में उदय होने पर जीवन में सफलता के योग बनेंगे।
  • लंबे समय से अटके कार्य को गति और शादी विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं
  • लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नए मौके मिलते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करियर में भी सफलता के अच्छे योग बनते हैं। - फोटो : freepik
  • आत्मविश्वास में वृद्धि होती है जिस कारण व्यक्ति खुलकर अपनी बात करने में सफल होता है।
  • गुरु के प्रभाव से बोलने की कला में भी निखार आता है।
  • सकारात्मकता चर्चा की क्षमता मिलती है।
  • करियर में भी सफलता के अच्छे योग बनते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में सुधार और जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।
  • घरेलू और वैवाहिक जीवन में स्थितियां पहले से बेहतर होती है।
 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें