ज्योतिष में ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर जहां राशि परिवर्तन करते रहते हैं तो वहीं समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं। ग्रहों के मार्गी और वक्री का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में आपको बता दें कि ग्रह जो कि करीब 12 महीनों में अपनी राशि बदलते हैं, अब नवंबर माह में कर्क राशि में वक्री होने वाले हैं। आपको बता दें गुरु कर्क राशि में करीब 12 साल बाद वक्री होंगे। गुरु के कर्क राशि में वक्री होने से कुछ राशि वालों के भाग्य में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, तो वहीं कुछ राशि वालों को तरक्की और धन-दौलत भी हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।