फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नक्षत्र गोचर 2026: अक्तूबर की शुरुआत में इन 3 राशि वालों को होगा लाभ, मनचाही नौकरी और विवाह के बनेंगे योग

Mon, 28 Sep 2026 12:20 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। जातकों को कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के साथ आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही विवाह के नए प्रस्ताव आने की भी अधिक  संभावना है। इस दौरान आप नौकरी में मनचाही तरक्की हासिल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Guru Nakshatra Gochar 2026: अक्तूबर की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति का महत्वपूर्ण नक्षत्र गोचर होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु 8 अक्तूबर 2026 को अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करेंगे। इस दौरान वह कर्क राशि में भी रहेंगे और उनकी स्थिति यहां उच्च मानी गई है। इसलिए गुरु का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह हैं। ऐसे में गुरु के साथ-साथ बुध का शुभ प्रभाव भी जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। साथ ही जीवन में कई सकारात्मक और मनचाहे बदलाव संभव हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल
विज्ञापन

2 of 4
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र गोचर शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। करियर से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। काम को लेकर आपके शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे।
साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मनचाहे लाभ के साथ मिलेंगे तरक्की के अवसर
विज्ञापन

3 of 4
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का यह नक्षत्र गोचर कई मायनों में लाभकारी साबित हो सकता है।  आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है। आपकी बातों को महत्व मिलेगा और महत्वपूर्ण निर्णयों में परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर हो सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने की संभावना है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। इस दौरान करियर और कारोबार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए गए निवेश से खासा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
Guru Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और रिश्ते में विश्वास बनाए रखें। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहने से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें