फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृहस्पति नक्षत्र गोचर 2026: अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में गुरु का प्रवेश, इन 6 राशियों को होगा लाभ

Sat, 26 Sep 2026 02:37 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अश्लेषा नक्षत्र गहराई, रणनीति, शोध और परिस्थितियों को समझने की क्षमता से जुड़ा है। गुरु 8 से 31 अक्तूबर तक इस पद में रहेंगे। इसके बाद मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय लाभकारी माना जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन 2026 - फोटो : AI
देवगुरु बृहस्पति 8 अक्टूबर 2026 को शाम 7:03 बजे अश्लेषा नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करेंगे। इस समय गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है। अश्लेषा का चौथा पद मीन नवांश से संबंधित है और इसके स्वामी भी बृहस्पति ही हैं। ऐसे में गुरु की स्थिति और प्रभाव दोनों मजबूत माने जा रहे हैं। यह चरण ज्ञान, शिक्षा, विवेक, धर्म और सही निर्णय क्षमता को बढ़ाने वाला माना जा सकता है। अश्लेषा नक्षत्र गहराई, रणनीति, शोध और परिस्थितियों को समझने की क्षमता से जुड़ा है। गुरु 31 अक्टूबर तक इस पद में रहेंगे। इसके बाद मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय लाभकारी माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
मिथुन राशि - फोटो : amarujala
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के लिए बृहस्पति दूसरे भाव में हैं, जो धन, बचत, परिवार और वाणी से संबंधित माना जाता है। 
  • इस दौरान आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित करने के अवसर मिल सकते हैं। 
  • नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि, नई जिम्मेदारी या अतिरिक्त आय का मौका मिल सकता है। 
  • कारोबार में आपकी सलाह और बातचीत प्रभावी रहेगी। परिवार से जुड़े फैसलों में भी सहयोग मिलेगा। 
  • गुरुवार को केले या पीली मिठाई का भोग लगाकर जरूरतमंद को भोजन कराना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
कर्क राशि - फोटो : amarujala
कर्क राशि
  • कर्क राशि में बृहस्पति का गोचर हो रहा है और यहां उन्हें उच्च का माना जाता है। 
  • अश्लेषा के चौथे पद में पहुंचने से निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास मजबूत हो सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है और निजी जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहेगी। 
  • लंबे समय से अपनी पहचान बनाने के प्रयास कर रहे लोगों को नई दिशा मिल सकती है। 
  • गुरुवार को पीले चंदन से भगवान विष्णु का पूजन करें और पीली मिठाई का दान करें।

4 of 7
कन्या राशि - फोटो : amarujala
कन्या राशि
  • कन्या राशि के लिए बृहस्पति ग्यारहवें भाव में हैं, जिसे लाभ, आय, नेटवर्क और इच्छापूर्ति का भाव माना जाता है। 
  • पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है और नए प्रभावशाली लोगों से जुड़ने के अवसर बन सकते हैं। 
  • नौकरी में पदोन्नति या नई भूमिका की चर्चा आगे बढ़ सकती है। कारोबार में नेटवर्किंग लाभ देगी। 
  • मीडिया, शिक्षा, वित्त और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवसर मिल सकते हैं। 
  • गुरुवार को पीली दाल का दान करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
वृश्चिक राशि - फोटो : amarujala
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि से बृहस्पति नौवें भाव में हैं। यह भाव भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा, गुरु और लंबी यात्राओं से जुड़ा है। 
  • इस दौरान पढ़ाई या करियर से जुड़े बड़े फैसलों में मार्गदर्शन मिल सकता है। 
  • उच्च शिक्षा, विदेश और दूरस्थ परियोजनाओं से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं। 
  • किसी वरिष्ठ या गुरु की सलाह उपयोगी साबित हो सकती है। 
  • गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और बेसन के लड्डू का दान करें।
 
विज्ञापन

6 of 7
मकर राशि - फोटो : amarujala
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए बृहस्पति सप्तम भाव में हैं, जो विवाह, साझेदारी और सार्वजनिक संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है। 
  • रिश्तों में स्थिरता बढ़ सकती है और अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी मामलों में बातचीत आगे बढ़ सकती है। 
  • कारोबारियों को नए साझेदार या महत्वपूर्ण ग्राहक मिल सकते हैं। 
  • सार्वजनिक व्यवहार में प्रतिष्ठा मजबूत हो सकती है। 
  • गुरुवार को पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीन राशि - फोटो : amarujala
मीन राशि
  • मीन राशि के लिए बृहस्पति पांचवें भाव में हैं, जो शिक्षा, बुद्धि, संतान, प्रेम और रचनात्मकता से संबंधित माना जाता है। 
  • मीन नवांश से जुड़ाव इस राशि के लिए विशेष माना जा रहा है। 
  • विद्यार्थियों को एकाग्रता और बेहतर रणनीति बनाने में मदद मिल सकती है। 
  • लेखन, मीडिया और कला से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। 
  • गुरुवार को विष्णु पूजा करें और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री दान करें।

17 अक्तूबर को सूर्य बनाएंगे नीचभंग राजयोग, तुला समेत इन 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें