धनु राशि
धनु- इस राशि वालो के लिए यह सप्ताह सामान्य नही कहा जायेगा। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। संतान पक्ष से आपको दुखों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोग कार्यो में लापरवाही के चलते नुकसान उठाएंगे। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। नौकरी पेशा के लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम करने वाले इस समय अपने प्यार इजहार जरूर करे। दिल के रोगी अपना खास ख्याल रखे।