फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (10 से 16 जून): धन, नौकरी और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल
मिथुन राशि में मंगल, राहू और बुध की युति अधिकांशतः नकारात्मक ऊर्जा में ही वृद्धि करता है। तामसी वृत्ति होने के कारण इसके दुष्परिणाम परेशानियां पैदा कर सकती हैं। कंजूस और लालच वृत्ति वाले को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं सूर्य और शुक्र की युति सकारात्मक उर्जा में वृद्धि कर देता है। धन, मान और यश की प्राप्ति संभव है। उसी तरह वक्री गुरु भी भावों के हिसाब से फल देते हैं। सामान्यतः वक्री गुरु में आदमी जोखिम उठाकर भी सफल होना चाहता है। विपत्ति के समय में जातक की विशेष कार्य-क्षमता जागृत हो जाती है। शनिवार को सूर्य महाराज 05:55 बजे वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में देखते हैं वर्तमान गोचर विभिन्न राशियों पर क्या डालते हैं।
विज्ञापन

मेष राशिफल- कर्ज लेना हानिकारक हो सकता है

2 of 13
rashi
मेष राशिफल
धनभाव के स्वामी शुक्र धनभाव में ही सूर्य के साथ विराजमान हैं। आपके राशिस्वामी मंगल पराक्रम भाव में राहू और बुध के साथ युति बना रहे हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि वक्री होकर केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। अष्टम स्थान से धन भाव पर वक्री गुरु की दृष्टि है। इस सप्ताह कई मोर्चों पर आपकी मुश्किलें आसान होती दिखेंगी। उच्च अधिकारियों के प्रति अपना रवैया ठीक रखें अन्यथा सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। वैसे नौकरीपेशा वालों को भी घबराने की जरूरत नहीं है। आर्थिक उत्थान के लिए बेहतर समय है यह।आपके अपने किये हुए कार्यों के परिणाम अब अत्यंत सार्थक रूप में सामने आयेंगे जिसके कारण धन पर्याप्त मात्रा में और एक से अधिक स्रोतों से आएगा। मानसिक एकाग्रता बनाए रखें।पूरे आत्मविश्वास से व्यवहार करें, हर मोर्चे पर आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। किसी भी वस्तु को खरीदते समय जल्दबाजी से बचें। कर्ज लेना हानिकारक हो सकता है, लेकिन पुराने दिए गए कर्ज वापस मिल सकते हैं। नए व्यावसायिक संबंध जाँच-परख कर ही बनायें। मानसिक सुस्ती दूर होगी और नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। कार्यशैली में परिवर्तन से भी चीजें सुविधाजनक होंगी और आपकी पकड़ मजबूत होगी। वाणिज्य-व्यापार करने वाले और अधिक शक्तिशाली होंगे।
विज्ञापन

वृषभ राशिफल- विश्वासघात हो सकता है

3 of 13
rashi
वृषभ राशिफल
आपका राशिस्वामी शुक्र आपकी राशि में ही सूर्य के साथ हैं। लाभेश गुरु महाराज सप्तम भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। बुध, राहू और मंगल आपके धनभाव में हैं। इस सप्ताह आपको काफी परिश्रम करना पड़ सकता है।  आपको यात्राओं के व्यस्त कार्यक्रमों से भी गुजरना पड़ेगा।आपको वित्तीय लेन देन के मामले में विशेष सावधानी रखनी होगी एवं आपके साथ किसी प्रकार की ठगाई हो सकती है। आर्थिक हानि हो सकती है, या अधिक खर्च हो सकता है। इस समय आपकी छोटी सी गलती भी महंगी पड़ सकती है। धन या वित्त संबंधी मामलों में समय बहुत अनुकूल नहीं है। लाभ से अधिक खर्चे होंगे, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आप अति आत्मविश्वास से बचें एवं किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण आपको कई मुसीबतों से बचाएगा। इस समय आपके साथ विश्वासघात हो सकता है।आप स्वयं को संभालें। व्यवसाय में धन की आवाजाही में संतुलन बनाने का प्रयास करें, हो जायेगा। आपके विरोधी आपके पीछे हाथ धोकर पड़ सकते हैं। हालांकि, उनकी चाल सफल नहीं होगी। यह समय मिश्रित सफलता का है। लेकिन, अच्छा और उपयोगी परिणाम आत्मविश्वास और परिश्रम के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

मिथुन राशिफल- बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है

4 of 13
rashi
मिथुन राशिफल
आपका राशिस्वामी बुध, राहू और लाभेश मंगल आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। धनेश चन्द्रमा आपके पराक्रम भाव से शत्रु भाव तक गोचर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए यदि धन की कमी है तो उसकी व्यवस्था हो जाएगी चाहे वह कर्ज के रूप में ही क्यों ना हो। व्यावसायिक यात्रायें परिणाम दायक नहीं रहने वाली हैं इस सप्ताह।निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहेगी परन्तु साझेदारी में व्यापार करने वालों को साझेदारों के साथ तनाव और तीखे मतभेद हो सकते हैं। युक्ति बल से शत्रुओं और मित्रों दोनों को ही प्रभावित करेंगे। यदि आपका कोई धन पिछले काफी समय से रुका पड़ा है तो उसके मिलने की संभावना बनती हैं। कैरियर के नजरिये से इस सप्ताह का आरंभ अच्छा ही होगा। आपकी पदोन्नति होने के आसार नजर आते हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छी तरह से पाँव जमाने में कामयाब रह सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से बिजनेस में वृद्धि होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह आपके काम देरी से बनने आरंभ हो सकते हैं। छोटे-छोटे कामों के लिए आपको अधिक समय नष्ट करना पड़ सकता है।अनावश्यक क्रोध से बचें।
विज्ञापन

कर्क राशिफल- कोई नयी जिम्मेदारी भी मिल सकती है

5 of 13
rashi
कर्क राशिफल
इस सप्ताह आपके राशिस्वामी चन्द्रमा का गोचर आपके धन भाव से लेकर पंचम भाव तक रहेगा। धनभाव के स्वामी सूर्य लाभभाव में भावस्वामी शुक्र के साथ विराजमान हैं। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार एवं वृद्धि की स्थिति बनी हुई है। इस समय थोड़ा जोखिम भी लिया जा सकता है। धन की कमी के चलते आपकी कोई योजना नहीं रुकेगी। नए काम भी आपके वाणिज्य-व्यवसाय में जुड़ सकते हैं। कार्य-व्यापार में तेजी से सुधार भी होगा। आप अपनी मेहनत और विश्वसनीयता से पुराने संबंधों का भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर पेशेवर लोगों से सलाह भी ले सकते हैं। इस अवधि में अपनी वास्तविक वित्तीय स्थिति को मार्किट में ना खोलें। यदि व्यावसायिक विस्तार के लिए ऋण के लिए आवेदन किया है तो वो मिल जायेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं और आपकी पदोन्नति रुकी हुई है या विचाराधीन है तो अब आपका काम बन जायेगा। कोई नयी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बड़े अधिकारीयों की कृपा और सहयोग आपको मिलता रहेगा। धनप्राप्ति के योग बने हुए हैं, इसलिए अधिक परिश्रम कर इसे बहुत सार्थक बनाया जा सकता है। रोजगार से वंचित जातक भी नौकरी पा सकते हैं लेकिन इसके लिये उन्हें भी घर से दूर जाना पड़ सकता है। धन बचत भी होगा।
विज्ञापन

सिंह राशिफल- इस सप्ताह धन उधार ना दें

6 of 13
rashi
सिंह राशिफल
आपके लाभ भाव और धनभाव के स्वामी बुध आपके लाभ भाव से राहू और मंगल के साथ युति बनाते हुए गोचर कर रहे हैं। आपके राशिस्वामी सूर्य कर्मस्थान से सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं। आपके कार्यों से लोग सहमत भी रहेंगे और संतुष्ट भी। कोई व्यक्ति आपसे पैसों की जानकारी लेने की कोशिश कर सकता है। आप उसे जरा भी भनक न लगने दें।आने वाले दिनों में आपको जो धन लाभ होना है, उसकी सूचना इस सप्ताह आपको मिल सकती है। किसी को भी इस सप्ताह धन उधार ना दें, डूब सकता है।आप जरूरत से ज्यादा काम अपने सिर पर ले सकते हैं और इस कारण इस सप्ताह आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कारोबार में व्यस्तता रहेगी। निवेश लाभदायक होगा। साझेदारी में व्यापार करने वालों को हिसाब-किताब सही रखने से लाभ की स्थिति हो सकती है। हड़बड़ी न करें, कोई भी काम सोच समझकर और योजना बनाकर करें तो आपके लिए अच्छा होगा। न्यायालय से सम्बंधित मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। गलत निर्णयों के चलते निरर्थक क्षेत्रों में निवेश करने से पैसे अटक जाने की संभावना है। इसलिए तथ्यों के आधार पर फैसला करें ना कि भावनाओं के आधार पर।इस सप्ताह के अंत में आपको एकाग्रता बनाए रखने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

कन्या राशिफल- भाग्य का साथ मिलने की संभावना है

7 of 13
rashi
कन्या राशिफल
आपका राशिस्वामी बुध आपके कर्मस्थान में राहू और मंगल के साथ युति में है। धनेश शुक्र नवम भाव में सूर्य के साथ तथा लाभेश चन्द्र द्वादश भाव से व्यय भाव तक का सफ़र तय कर रहे हैं। व्यावसायिक मामलों में इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलने की संभावना है।आप कुछ नया करने का साहस कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में विदेश-व्यापार एवं सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। लम्बी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जहाँ तक संभव हो धन को विवेकपूर्वक खर्च करें। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कागज पर तैयार परियोजनाओं को लागू करने में थोडा और इंतजार कर सकते हैं। आपको व्यावसायिक सहयोगी के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने का प्रयास करना होगा क्योंकि सप्तमेश गुरु वक्री है। वाणिज्य-व्यापार के मामलों के संदर्भ में यह सप्ताह सामान्य की तुलना में थोड़ा सा अधिक शुभ है। विदेश में व्यवसाय कर रहे जातक अपनी तर्क शक्ति के बल पर अच्छी कमार्इ करने में सफल होंगे। उनके लिए सप्ताह का उत्तरार्ध कमाई के दृष्टि से काफी अच्छा है। नौकरीपेशा जातक धीमी किंतु निरंतरता के साथ आगे बढ़ेंगे।ऑफिस में खींचतान और मेहनत तो रहेगी, लेकिन लाभ भी हो सकता है।

तुला राशिफल - सप्ताह संघर्षपूर्ण दिखाई पड़ रहा है

8 of 13
rashi
तुला राशिफल 
राशिस्वामी शुक्र अष्टम भाव में लाभेश सूर्य के साथ विराजमान हैं। आपके धनभाव में वक्री गुरु विराजमान हैं।धनेश मंगल भाग्य भाव में राहू और बुध के साथ विराजमान हैं। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए यह सप्ताह संघर्षपूर्ण दिखाई पड़ रहा है। आपको धन की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन आप लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निरंतर कड़ी मेहनत करेंगे। गुरु के कारण आपके व्यावसायिक विस्तार संबंधित कार्यों को गति मिलेगी। सरकारी एवं कानूनी अड़चनें दूर होने की संभावना है। जो जातक किसी नई परियोजना या किसी नये व्यापार में पैसा लगाना चाहते हैं उनके लिये सलाह है कि पहले अच्छे से रिसर्च करके ही धन निवेश की योजना बनाएं। नौकरी में प्रतिद्वंद्वियों एवं उच्चअधिकारियों के कारण मुश्किल स्थिति पैदा हो सकती है। जहां तक संभव हो, किसी के साथ भी दुश्मनी न करें। सरकारी कागजात सही रखें एवं टैक्स या अन्य सरकार से जुडी जिम्मेदारियों का नियमानुसार पालन करें, अन्यथा सरकारी गाज गिर सकती है।आप आपने परुषार्थ के बल पर आगे बढ़ेंगे। वैसे तो ये सप्ताह व्यावसायिक प्रगति के लिए अच्छे जाएंगे। सप्ताहांत में सेमिनार, सम्मेलन इत्यादि में उपस्थिति से आपको लाभ होगा। सप्ताह के अंतिम दिन आपका सम्मान हो सकता है। आपकी तर्क एवं कल्पना शक्ति काफी अच्छी रहेगी। सृजनात्मक कार्यों में आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशिफल- आर्थिक यात्राएं सफल रहेंगी

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशिफल
राशिस्वामी मंगल अष्टम भाव में राहू और लाभेश बुध के साथ युति में हैं। धनेश गुरु वक्री होकर आपकी राशि में विराजमान हैं। वक्री शनि तथा केतु धनभाव में हैं। इस सप्ताह आपको आजीविका से जुड़े प्रश्न परेशान कर सकते हैं। अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे, किंतु आपके प्रयत्नों को अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। हालांकि, बाद में आप परिस्थिति में बदलाव महसूस करेंगे। सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। काल्पनिक व हवाई योजनाओं के कारण धन भी खर्च हो सकता है। जहाँ तक हो सके, अपनी समझदारी का इस्तेमाल कर वाद-विवाद से बचें। नौकरीपेशा जातकों को फिलहाल किसी पर भी अंधविश्वास नहीं करना चाहिए, अन्यथा आगे चलकर उनको अपना करियर दांव पर लगाना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह सप्ताह मिलाजुलाकर अच्छा रहेगा। सप्ताह के प्रथम भाग में आप अपनी योग्यता के आधार पर कमाई कर पाएंगे। आर्थिक यात्राएं सफल रहेंगी। वहीं सप्ताह के दूसरे भाग में बहुत क्रियाशील एवम् व्यस्त रहते हुए अपने उद्यमों को सफल बनाएंगे। फलस्वरूप आप सम्मानजनक कमाई कर पाएंगे। कोई उच्च पद पर आसीन व्यक्ति आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी कर्मठता आपके लाभ के प्रतिशत को बढाने में सहायक सिद्ध होगी। इस समय में आप अपनी कुछ आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा जायेंगे।

धनु राशिफल- सप्ताह में आर्थिक हानि होने की संभावना

10 of 13
rashi
धनु राशिफल
आपकी राशि से धनभाव के स्वामी शनि महाराज वक्री होकर केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। लाभ भाव के स्वामी शुक्र आपके छठे भाव से सूर्य के साथ गोचर कर रहे है। आपके राशिस्वामी गुरु वक्री होकर बारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। सप्ताह की शुरूआत में लंबित पड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे।आप आत्मविश्वास से लबरेज होंगे। किसी भी मामले में अच्छे तरीके से फैसला ले पाएंगे। व्यवसाय में तेजी देखेंगे। उत्पादन और कुल व्यापार में वृद्धि होगी क्योंकि बाजार में आपके उत्पाद की मांग बढ़ेगी।इस समय आप अच्छा लाभ कमाएंगे। यदि आपके पास अतिरिक्त धन है तो आपको निवेश करना चाहिए, क्योंकि निवेश के लिए समय अच्छा है।जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं, उनको अच्छा मौका मिल सकता है। नियोक्ता की तरफ से वेतन में उम्मीद के अनुसार वृद्धि की जा सकती है एवं अन्य सुविधाएं भी बढ़ार्इ जा सकती हैं। सप्ताहांत में आर्थिक हानि होने की संभावना है इसलिए सतर्क रहें। गैर जरूरी खर्च पर अंकुश लगाएं। आर्थिक कार्यों में वाद-विवाद की स्थिति बनता हुआ काम बिगाड़ कर रख देगी। प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद को टालें। पुरुषार्थ में वृद्धि करने से आर्थिक क्षेत्र प्रबल होगा। व्यावसायिक यात्राओं के कार्यक्रम बनकर स्थगित होते रहेंगे।

मकर राशिफल- नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह शुभ है

11 of 13
rashi
मकर राशिफल
आपका राशिस्वामी और धनभाव के स्वामी शनि वक्री होकर आपके व्यय भाव से केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल आपके लाभ भाव के स्वामी हैं और छठे स्थान से राहू और बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। मंगल और शनि आपस में समसप्तम दृष्टि बनाये हुए हैं। मकर जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। जो जातक हिस्सेदारी में कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल नहीं है। हालाँकि स्थितियों में सुधार होगा, लेकिन आपको बड़ी राहत मिलने की संभावनाएं बहुत कम है।यदि आपकी कुंडली में ग्रह बल हैं तो इस समय आपको गुप्त धन या ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता मिल सकती है।इस सप्ताह किसी प्रतिभाशाली या रसूखदार व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। म्यूचुअल फंड एवं शेयर बाजार में लंबे निवेश के लिए समय अनुकूल है। व्यवसायी जातकों को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि इस समय सरकारी जांच पड़ताल होने की संभावनाएं अधिक हैं। मानसिक स्थिरता बनाए रखें।किसी भी वस्तु को खरीदते समय जल्दबाजी से बचें। कर्ज लेना हानिकारक हो सकता है। पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। नए संबंध के प्रति सावधान रहें। मानसिक सुस्ती दूर होगी और नई योजनाएं सामने आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह शुभ है।

कुंभ राशिफल- आमदनी के नए स्रोत उत्पन्न होंगे

12 of 13
rashi
कुम्भ राशिफल
गुरु कुम्भ राशि के धनभाव और लाभभाव दोनों के स्वामी हैं और वक्री होकर आपके कर्मभाव से गोचर कर रहे हैं। आपका राशिस्वामी शनि वक्री होकर आपके लाभ भाव से केतु के साथ गोचर कर रहे हैं। शनि की दृष्टि आपकी राशि पर है।इस सप्ताह आप अपने ज्ञान एवं कौशल के बूते अपने व्यवसाय को सफल बनाने की कोशिश करेंगे। आप व्यावसायिक विकास एवं निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर व्यस्त रहेंगे।आप भावी आर्थिक सुरक्षा के लिए आमदनी के नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं।आप नौकरी या व्यापार में कुछ अच्छा करने के प्रयास में रहेंगे। नए उद्यमों या व्यवसायों से जुड़ने का मौका मिलेगा।नौकरी की स्थिति बेहतर होगी।नए परिवर्तन अथवा नए काम की शुरुआत होगी। यदि आप नौकरी में परिवर्तन करना चाह रहे हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा मददगार होगा। विदेशियों या सुदूर स्थलों पर रहने वाले लोगों से आपके व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। जो जातक स्वयं का घर खरीदने की सोच रहे हैं, उनको सफलता मिलने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश करने से पूर्व सोच-विचार करें एवं कम समय में धन कमाने की सोचकर तो बिल्कुल निवेश न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

मीन राशिफल- अच्छी योजना बना कर लाभ कमा सकते हैं

13 of 13
rashi
मीन राशिफल
गुरु आपके राशिस्वामी हैं जो वक्री होकर भाग्यभाव से गोचर कर रहे हैं।धनभाव के स्वामी मंगल चतुर्थ भाव से राहू और बुध के साथ गोचर कर रहे हैं। शनि लाभ भाव के स्वामी हैं और वक्री होकर केतु के साथ आपके कर्मस्थान में विराजमान हैं। इस सप्ताह आप व्यावसायिक जीवन में काफी व्यस्त रहेंगे। आपको लगेगा कि भागीदारी से संबंधित कार्य धीमी गति के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आपकी नियमित आय का स्रोत यथावत रहेगा। हालांकि, लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहेगी, लेकिन अचानक मोटे धन लाभ की उम्मीद रखकर आलसी बनने जरूरत नहीं। आप भागीदारी के कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगे। किसी आर्थिक मामले को लेकर आप थोड़े से असंतुष्ट रह सकते हैं। वहीं सप्ताह के मध्य में आप कोई अच्छी योजना बना कर लाभ कमा सकते हैं। आपके सहकर्मी भी इसमें आपके सहयोगी रह सकते हैं। वहीं सप्ताहांत आर्थिक मामलों के लिए संतोषजनक रहेगा। यदि आप साझेदारी का कोई व्यापार कर रहे हैं तो वहां से आपको लाभ मिलेगा।हो सकता है कि आपको मेहनत का फल तत्काल न मिले, लेकिन आप प्रयास करना न छोड़ें।आकस्मिक खर्च की तैयारी रखें।आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं।भविष्य के लिये भी एक मजबूत नींव इस समय आप डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें