फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: जून महीने का दूसरा हफ्ता, सात राशि के लोगों की आय में होगा इजाफा

विज्ञापन
1 of 13
सभी 12 राशियों के लिए जून महीने का दूसरा हफ्ता कैसा रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष-  यह सप्ताह इस राशि वालो के लिए अच्छा साबित होगा। समय की रूपरेखा बनाकर काम करेंगे तो हर कार्य समय पूरा होगा। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। आपको कम परिश्रम से अधिक धन लाभ होगा। नौकरी के प्रयासों में सफलता मिलेगी।व्यापार में काम अच्छा चलेगा। वैवाहिक  जीवन में सुधार होगा। प्रेम संबंधों  में कोई काम कल पर न टाले। स्वास्थ्य -आप कब्ज जैसे रोग की चपेट में आ सकते है।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
वृष-  इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार की व्यवस्थाओं में किया गया प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में उपलबिधयां प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जायेगा।निज सम्बन्धों की सिथति में थोड़ी मजबूती आयेगी। धीरे धीरे आमदनी में गिरावट ले लक्षण दिख रहे है। स्वास्थ्य में उथल पुथल रहेगी।  नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न तो व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम में असमंजस की स्थिति रहेगी। 

4 of 13
मिथुन राशि
मिथुन- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। महिलाओं से सावधानी रखें वरना कोई हानि हो सकती है। अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएँ, जिनसे आपके सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। सिर्फ खयाली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता है। किसी को अपशब्द न कहे। आमदनी के लिहाज से यह सामान्य रहने वाला है। वाहन इस सप्ताह न ही चलायें तो अच्छा है।  व्यवसाय में निवेश का यह अच्छा समय नही है। नौकरी करने वाले खास कर शिक्षक वर्ग लापरवाही न बरतें। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ने की सम्भावना है। प्रेम करने वाले इस समय एक दूसरे को समय दें। 
 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क- इस राशि वाले जातको के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेगें तभी आप-अपने मकसद में कामयाब हो पायेंगे। परिसिथतियों में अनुकूलता लेकर आयेगा। वाणी में संतुलन बनायें रखें। नयें सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। इस सप्ताह के अंत समय जातक की आमदनी अच्छी होने की सम्भावना है। त्वचा से सम्बंधित रोग इस समय आपको परेशान कर सकते है। व्यापार करने वालो के लिए यह समय अच्छा नही रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते है। वैवाहिक स्थिति में तालमेल की कमी आएगी। अपने प्रेम का इजहार करने में सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

6 of 13
leo
सिंह-  इस राशि वालो के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। रुके हुए कार्यो में सफलता मिलेगी। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। जातक हर कार्य को बहुत ही चतुराई पूर्वक करेगा जिससे लोग आश्चर्यचकित हो सकते है। भाग्य के भरोसे न बैठे। सप्ताह के अंत में हालात अच्छे बनेगे। पीठ के दर्द से आपको इस सप्ताह परेशानी झेलनी पड़ सकती है  नौकरी करने वाले थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करेंगे। व्यवसाय में धीरे धीरे प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
कन्या-  इस राशि वालो के लिए यह सप्ताह सामान्य ही रहने वाला है। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। मान सम्मान की प्राप्ति के अवसर बनेगे। आर्थिक पक्ष उधार लेने से बचे वर्ना कर्ज में डूब जायेंगे। जोड़ो में दर्द से आपको परेशान होना पड़ेगा।  सरकारी नौकरी करने वाले थोडा मुसीबत में पड़ सकते है। व्यापार में जैसे तैसे काम चलेगा। संतान प्राप्ति से दाम्पत्य जीवन में खुशी का मौहाल होगा। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें।

8 of 13
तुला राशि
तुला-  इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जायेगा। राजनीति करने वाले जातको को नयी दिशा एव दिशानिर्देश  मिलेंगे । केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू करें और जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी करने वालो के लिए तरक्की के अवसर बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में तनातनी का मौहाल होगा। किन्तु बच्चों के साथ खेलना सामान्य और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। प्रेमी युगल कही बाहर की जाने की यगना बना सकतें है। इस समय आप जोड़ों के दर्द से राहत महसूस करेंगे।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक-  इस राशि वालो के लिए यह सप्ताह कुछ सामान्य माना जा सकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। धर्म-कर्म की ओर ध्यान आकृष्ट होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। जातक अपने कार्यों से लोगो को प्रभावित करेगा। आर्थिक मामलों में लटके काम बनेंगे। कैरियर व नौकरी करने वालो के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय सामान्य है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। इस समय आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

10 of 13
धनु राशि
धनु-  इस राशि वालो के लिए यह सप्ताह सामान्य नही कहा जायेगा। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। संतान पक्ष से आपको दुखों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी वाले लोग कार्यो में लापरवाही के चलते नुकसान उठाएंगे। इस समय आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। नौकरी पेशा के लोग थोड़े मुश्किल में रहेंगे। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम करने वाले इस समय अपने प्यार इजहार जरूर करे। दिल के रोगी अपना खास ख्याल रखे। 

11 of 13
मकर राशि
मकर- यह समय इस राशि वालो के लिए मध्यम साबित होगा। भूमि व मकान पर से आपको लाभ होजातक हर कार्य को सोच समझकर और सावधानी से करेगा। जीवन साथी का उसे पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे उसके भाग्य बल मिलेगा और कठिन कार्य भी आसान हो जायेगा। यह सप्ताह जातक के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। इस समय आपको आमदनी के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय आपको बबासीर की समस्या हो सकती है।  नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक स्थिति में खुशी का माहौल रहेगा है।

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ-  इस राशि वालो के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ्य रहेगा। आपकी बौद्धिक सकती हर कार्य को सोच समझ कर करने के लिए प्रेरित करेगी। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य -जोड़ो के दर्द से आपको इस सप्ताह परेशानी झेलनी पड़ सकती है।  कम्पटीशन वाले छात्रो को सफलता मिलने के आसार हैं। व्यवसाय में इस समय हाथ न डालें तो ही अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन-  इस राशि वाले जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आख़िर में सब ठीक हो जाएगा। नैतिकता के प्रति मन आर्षित रहेगा। आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए सामान्य नही रहेगा। बीपी की समस्या वाले सावधान रहे।  व्यवसाय करने वालो के लिये समय अच्छा नही रहेगा। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझे नहीं तो हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन नोकझोक की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंधो में प्रगढ़ता आएगी। 


और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें