फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 29 May: इन पांच राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 29 May 2022 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal: आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सायंकाल के समय आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आज आप जनता के प्रिय बनेंगे और आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा,जिससे आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। आपको माता-पिता से आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य को करना बेहतर रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार बनाएंगे,जिसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करें,नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे,लेकिन वह आपको कोई सलाह दे सकती हैं,जिससे आपको सोच विचार कर मानना बेहतर रहेगा। संतान को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा,जिसमें आपको उन्हें भेजना होगा,जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को कर रहे हैं, तो उनकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित वाद विवाद सुलझेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी न लग जाए,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों से आपको लाभ अवश्य होगा। सायंकाल के समय आप किसी नामकरण व मुंडन जन्मदिन आदि में सम्मिलित होना पड़ सकता है। आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा,लेकिन शत्रु अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे व आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं। भाई व बहनों से आप मीठी वाणी का प्रयोग करके अपने काफी कामों को निकाल सकते हैं। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। रात्रि के समय आपकी किसी आध्यात्मिक व महान पुरुष से भेंट हो सकती है,जिनसे आपको ज्ञान प्राप्त होगा। भौतिक सुख व साधनों पर भी आप कुछ धन खर्च करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप अपने धर्म का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। यदि आपके कुछ पुराने रुके हुए कार्य हैं,तो आपको उन्हें भी पूरा करने का सोच विचार करना होगा। आज आपको किसी सरकारी योजना से भी लाभ मिलता दिख रहा है। आप अत्यधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है,लेकिन आपकी कुछ नई योजनाएं हैं,जिन्हें आपको अपने पार्टनर के सलाम मशवरे से ही लागू करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,इसलिए आपको किसी भी कार्य को करने में कोई परेशानी नहीं होगी,लेकिन यदि आपका कोई काम लम्बे समय से टल रहा है,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है,इसलिए आपको यदि उसमें किसी से रिश्वत देनी पड़े,तो अवश्य दे। संतान के विवाह में आ रही समस्या को आप किसी परिजन की मदद से दूर करने में सफल रहेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को कुछ नए काम करने का मौका मिलेगा।

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको कुछ नया कार्य सीखने को मिलेगा। आप अपनी बातों को किसी वाद विवाद को समाप्त करने में सफल रहेंगे। माता पिता और गुरु के प्रति आपकी भक्ति देखकर लोग भी हैरान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन कर सकते हैं,लेकिन अपनी शिक्षा में आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। आपको यदि किसी से उधार लेना पड़े,तो बहुत ही मजबूरी में ही लें,नहीं तो आपको उनको पाना बहुत मुश्किल होगा। आपके मित्रों के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको धन लाभ तो मिलेगा,लेकिन आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी,जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति में यदि आपने धैर्य बनाकर रखें,तो आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त आसानी से कर पाएंगे। संतान द्वारा किसी श्रेष्ठ कार्य को करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आपने मित्रों के साथ सैर सपाटे की योजना बनाई है,तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको कुछ व्यक्तियों के मिलने से मानसिक शांति मिलेगी।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपको कठिन प्रयासों के बाद ही आपकी कोई इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। शुभ व्यय आपकी कीर्ति बढे़गी। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे,जो लोग रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं,तो उन्हें कुछ समय और परेशान होना पड़ेगा,उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी को भी बिना मांगे कोई सलाह नहीं देनी है,नहीं तो उसका उल्टा असर आपके ऊपर हो सकता है,जिसके बाद आपको परेशानी होगी। आपके चारों ओर एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। परिवार में भी आप सुखद समय व्यतीत करेंगे। रात्रि के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे,जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइज लेकर आ सकता है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको आय के कुछ नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। यदि आपने किसी नए कार्य को भाग्य के भरोसे किया,तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। किसी नए काम में निवेश आप अपने पिताजी से सोच विचार करें,तो बेहतर रहेगा। आपको मित्रों का सहयोग आज पर्याप्त मात्रा में मिलेगा,  जिसके बाद आप कुछ नए मित्र बनाने में भी कामयाब रहेंगे। आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या थी,तो वह भी हल होगी और भाइयों से चल रहे वाद विवाद को भी आपको समाप्त करना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी नए घर,मकान व दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है,उन्हें  सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके कुछ गुप्त शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं,इसके कारण उन्हे अपने अधिकारी से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप अपनी काफी सारी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। विद्यार्थी अपने गुरु के प्रति पूरी निष्ठा भाव से पूर्ण रहेंगे और अपनी शिक्षक के मार्ग में आ रही समस्याओं को भी हल करने में सफल रहेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें