June 2025 Monthly Horoscope: मई माह बीत चुका है और इस माह में देवगुरु बृहस्पति के साथ ही राहु केतु परिवर्तन ने भी कई राशियों को प्रभावित किया है। जून माह का आरंभ होने जा रहा है ऐसे में हर व्यक्ति के लिए यह जानना जरूरी है कि जून का माह मई की तुलना में कैसा बीतेगा? गुरु कैसे प्रभावित करेंगे, सिंह, धनु और मीन कुंभ के लिए शनि क्या रिजल्ट देने जा रहे हैं। कुल मिलाकर मासिक सूर्य संक्रांति के साथ ही शुक्र और मंगल के राशि परिवर्तन भी इस माह होंगे। आइए जानते हैं क्यों जून माह आपके लिए महत्वपूर्ण है और मासिक राशिफल के आधार पर आपको क्यों प्लानिंग करनी चाहिए इस माह की।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए साल का छठवां महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में पूरे जून माह में आपको अपने धन, समय और उर्जा आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। साथ ही साथ अपने कार्य को पूरे मनोयोग और जिम्मेदारी के साथ करते हुए विरोधियों से सतर्क रहना होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको माह की शुरुआत में धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी रखनी होगी। इस दौरान किसी को पैसा सोच-विचार कर ही दें।
जून महीने के दूसरे सप्ताह में आपका मन किसी अनहोनी या नुकसान की आशंका से ग्रसित रह सकता है। इस दौरान मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अत्यधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। माह के मध्य में आपको अपनी स्थितियों का सुधारने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके कार्यों में गति भी आयेगी। माह के उत्तरार्ध में कार्य विशेष में आने वाली बाधा और उसके नकारात्मक परिणाम से मन खिन्न रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह की शुरुआत में आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी।
इस दौरान भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। इस माह सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री भी हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध खट्टी-मीठी तकरार के साथ चलते रहेंगे। माह के उत्तरार्ध में आप पर माता से विशेष स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें। मंगलवार के दिन मंदिर में भगवा ध्वज चढ़ाएं।
विज्ञापन
2 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए जून महीने का पूर्वार्ध और उत्तरार्ध दोनों ही शुभ साबित होगा लेकिन बीच के समय में उन्हें अपने कामकाज आदि को लेकर बेहद सावधानी बरतनी होगी। जून महीने की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आप भूमि, भवन, वाहन आदि का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। यदि आप लंबे समय से किसी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय करने की सोच रहे थे तो जून महीने की शुरुआत में आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है।
जून महीने के दूसरे हफ्ते में आपको पैसा और परिवार दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान पैसा आएगा तो लेकिन टिकेगा नहीं। इसी प्रकार परिवार में भी स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के मध्य में जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। थोड़ी सी चूक से संबंध बिगड़ सकते हैं।
माह के तीसरे सप्ताह में अचानक से कोई बड़ी समस्या आने से आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको लोगों के बहकावे में आने की बजाय अपने विवेक से काम लेना होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। प्रेम संबंध में कभी खुशी कभी गम की स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में भी कुछेक बातों को लेकर तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी की उपेक्षा के कारण मन खिन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
3 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत मिश्रित फलदायी रहने वाली है। इस दौरान आप अपने काम में मन न लगाकर दूसरों के मामलों में बेवजह की दखलंदाजी करने की गलती कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार को लेकर थोड़ा उदासीन रह सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। जून महीने के दूसरे सप्ताह में यदि आप अपने समय, धन और उर्जा का अच्छे से सदुपयोग करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे और आपके यश एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।
माह के उत्तरार्ध तक आपकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार को लेकर प्रयासरत थे तो इस दौरान आपकी बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरी हो सकती है। कामकाजी महिलाओं का घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा।
माह के अंत में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस माह किसी कमजोर या छोटे व्यक्ति की उपेक्षा करने से बचना चाहिए। आपको यह बात अच्छे से समझनी होगी कि जहां पर सुई काम आती है, वहां पर सूजा काम नहीं आता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति की भावनाओं का आदर करें तथा लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी से बचें और अपने पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें। माह के मध्य में आप कामकाज की व्यस्तता के चलते घर-परिवार को कम समय दे पाएंगे। इस दौरान जीवनसाथी के साथ शिकवा-शिकायत बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की विधि-विधान से पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
4 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत शुभता लिए हुए है। आप बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपको वरिष्ठ एवं प्रभावी लोगों से मनचाही मदद और मार्गदर्शन मिलेगा। हालांकि कार्य विशेष के लिए अधिक भागदौड़ और धन खर्च करना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। माह के दूसरे सप्ताह में आपको अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से भी खूब सतर्क रहना होगा।
माह के मध्य से एक बार फिर चीजें आपके अनुकूल होती हुई नजर आएंगी। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाही प्रगति एवं लाभ होगा। इस दौरान आपको ऋण-रोग आदि से मुक्ति मिलेगी। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो उसमें सुलह समझौता हो सकता है या फिर फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
माह के उत्तरार्ध में स्वयं की सेहत के साथ जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। इस दौरान अपने खानपान एव दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्क राशि के जातकों को पूरे माह विवाद से बचने और संवाद का रास्ता अपनाने की आवश्यकता रहेगी। जिन चीजों का हल बहुत प्रयास करने भी न निकल रहा हो, उसके लिए सही समय आने का इंतजार करना बेहतर रहेगा। प्रेम और वैवाहिक संबंध की दृष्टि से जून के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय कहीं ज्यादा अनुकूल रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 12
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आपको कभी चीजें अपने अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगी। माह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। इस दौरान आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी चीजों को बेहतर तरीके से निबटाने में कामयाब होंगे। करियर-कारोबार में प्रगति होती नजर आएगी लेकिन माह के दूसरे सप्ताह से अचानक से अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
इस दौरान आपको अपनी सेहत और शत्रुओं के चलते परेशानी का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा। सिंह राशि के जातकों को इस दौरान किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने की बजाय धैर्य और विवेक के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। माह के मध्य में छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। इस दौरान स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होने के कारण लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं।
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान अपना ईगो और हठ त्यागकर लोगों को मिलाजुलाकर चलना उचित रहेगा। माह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। इस दौरान आपके कार्य थोड़े कठिनाई के साथ लेकर अंतत: बन जाएंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की विधि-विधान से पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए जून का महीना गुडलक लिए हुए है। पूर्वार्ध का कुछ समय यदि इग्नोर कर दिया जाए तो पूरे माह आपके साथ सौभाग्य का जुड़ाव बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को महीने की शुरुआत में अपने कारोबार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ मुश्किलें हो सकती हैं लेकिन सूझ-बूझ से आप उसे दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे।
माह के मध्य तक चीजें आपके अनुकूल होंगी और आपके करियर में मनचाही प्रगति होती नजर आएगी। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो इस माह आपकी यह मनोकामना पूरी हो जाएगी। राजनीति और समाज सेवा से जुड़े कार्य करने वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान उन्हें विशिष्ट पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। माह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार में खासा लाभ होने की संभावना है। इस दौरान भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़ी कामनाएं पूरी हो सकती हैं।
घर-परिवार की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए उस पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में आप अपने कुटुंब की खुशियों के लिए अधिक धन खर्च कर सकते हैं। इस दौरान अचानक से पिकनिक-पर्यटन के प्रोग्राम बन सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे रंग के वस्त्र दान करें।
विज्ञापन
7 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कुछ दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको नियम-कानून की अवहेलना करने से बचना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ अपमान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान दूसरों के बहकावे में आकर कोई भी गलत काम करने से बचें। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और दूसरे सप्ताह सौभाग्य का साथ मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे और आपकी चिंताओं में कमी आएगी। इस दौरान आपके द्वारा करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं और प्रयास सफल साबित होंगे।
माह के मध्य में एक बार फिर घर और बाहर आपको कुछेक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान कई बार आपका आत्मविश्वास डगमगाता हुआ नजर आएगा। हालांकि किसी वरिष्ठ अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से माह के उत्तरार्ध तक परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में आप कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब रमेगा।
माह के अंत में तीर्थयात्रा का संयोग भी बन सकता है। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो माह के अंत तक इससे संबंधित सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा सुखद एवं लाभप्रद रहने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। माह के मध्य में भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।
8 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को जून महीने में अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में लोगों के साथ तालमेल बिठाकर चलना ही आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा। माह की शुरुआत में सूझबूझ के साथ कार्य करने पर अपेक्षा के अनुसार फलाों की प्राप्ति संभव है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरक्त माध्यम बन सकते हैं। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावनाएं बढ़ेंगी। करियर-कारोबार के साथ घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम-व्यवहार बनाए रखने पर अनुकूलता बनी रहेगी।
माह के दूसरे सप्ताह में आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान किसी धार्मिक व्यक्ति का सान्निध्य प्राप्त होगा। माह के मध्य में अचानक कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना बनेगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।
माह के उत्तरार्ध में दीर्घकालिक योजनाओं से जुड़ने पर लाभ की संभावनाएं बनेंगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा माह आपके लिए शुभ है। यदि परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका मन-मुटाव चल रहा था तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से वह दूर हो जाएगा। संतान और किशोर बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी के प्रति एक विशेष नजरिया बनाए रखेंगे और उसकी ख्वाहिशों को पूरी करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु
धनु राशि के जातकों को जून महीने में नकारात्मक चीजों से मन हटाकर सकारात्मक चीजों पर लगाना होगा। इस माह ऐसे लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपके आत्मविश्वास को डगमगाने और बहकाने की कोशिश करते हैं। माह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष को लेकर मन चिंतित रहेगा, लेकिन सुखद पहलू ये है कि आपको उसे पूरा करने में स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन भी मिलता रहेगा।
इस दौरान सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। परिवार में किसी भी प्रकार का निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा न करें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो शार्टकट तरीके से लाभ कमाने से बचें और नियमों की अवहेलना तो भूलकर भी न करें। कागजी काम को समय पर पूरा करें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
माह के दूसरे सप्ताह में करियर-कारोबार में धीमी प्रगति देखने को मिल सकती है। इस दौरान घर की बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। माह के मध्य से एक बार फिर आपको सौभाग्य का साथ मिलना प्रारंभ हो जाएगा और चीजें आपके मन मुताबिक होने लगेंगी।
माह के उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी कुछेक अड़चनें आएंगी लेकिन अंतत: आप उसे दूर करने में कामयाब होंगे। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंध की दृष्टि से माह के उत्तरार्ध का समय पूर्वार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा उत्तम और अनुकूल कहा जाएगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
10 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। हालांकि माह की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी और आपके सोचे हुए कार्य भी मनमुताबिक तरीके से समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जून महीने के पहले सप्ताह में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान करियर कारोबार में प्रगति एवं लाभ होगा। माह के दूसरे सप्ताह में अचानक से आई कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।
इस दौरान आपको अपने कामकाज में लापरवाही बरतने से बचना होगा। यह समय आपके सेहत और संबंधों की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो जाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को औसत परिणाम प्राप्त होंगे। माह के मध्य में एक बार फिर जिंदगी पटरी पर लौटती हुई नजर आएगी। इस दौरान आप अपने सोचे हुए कार्यों को बेहतर तरीके से अंजाम देने में कामयाब होंगे।
माह के तीसरे सप्ताह में कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछेक बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिसके चलते आपके सिर पर अनचाही जिम्मेदारियां आ सकती हैं। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ उलझने से बचें। मकर राशि के जातक अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए इस माह छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। परिवार और कुटुंब के प्रति सकारात्मक भाव बनाए रखें। माह के उत्तरार्ध में माता-पिता का विशेष स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।
11 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है। माह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। अनावश्यक चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च होने पर आपका मन खिन्न रहेगा। कारोबार में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। माह के दूसरे सप्ताह में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नये संबंधों का विस्तार करने वाली साबित होगी। इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों के राह में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचें। माह के मध्य में अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान आपकी जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से लव पार्टनर के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है।
हालांकि माह के उत्तरार्ध तक सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे। माह के उत्तरार्ध में आप अपने करियर-कारोबार को नई दिशा में कामयाब होंगे। इस दौरान स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजंरग बाण का पाठ करें। मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए जून महीने की शुरुआत आपके लिए सुखद साबित होगी। इस दौरान आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। यदि आप बीते कुछ समय से कारोबार में मंदी का सामना कर रहे थे तो उसमें प्रगति एवं लाभ दोनों देखने को मिलेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभदायी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार के लोगों के साथ संबंध बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधीनस्थ लोगों से पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे। माह के पूर्वार्ध में आप अपनी वाकपटुता के जरिए लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। इस दौरान स्थायी संपत्ति में आशा के अनुरूप वृद्धि होगी।
माह के मध्य से लेकर तीसरे सप्ताह तक का समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलों से जूझना पड़ सकता है। सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़े मामलों में फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें। यह समय सेहत और संबंध की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है।
इस दौरान लव अथवा मैरीड लाइफ को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचना होगा। माह के अंतिम सप्ताह में एक बार फिर खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देगी। इस दौरान आपके जीवन से जुड़ी समस्याओं में कमी देखने को मिलेगी। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।