फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Horoscope: जून में शुक्र और शनि समेत कई ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशि वालों की पटलेगी किस्मत

Fri, 24 May 2024 06:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
june horoscope 2024: जून माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
June Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों का विशेष महत्व होता है। इनके परस्पर संबंधों की बीच की गणना करते हुए भविष्यवाणियां की जाती हैं। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं जिससे कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ग्रह एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं, ऐसे में जून का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। जून माह में प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सबसे पहले 01 जून को ग्रहों के सेनापति और महान पराक्रमी ग्रह मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 12 जून को सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र अपनी स्वयं की राशि वृषभ की यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 12 जून के बाद वाणी, बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध 14 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर इसी माह की 29 तारीख को मिथुन से कर्क राशि में चले जाएंगे। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिसे मिथुन संक्राति कहते हैं। फिर माह के अंत में यानी 29 जून को कर्मफलदाता और न्यायाधिपति ग्रह शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहते हुए वक्री हो जाएंगे। जून माह में प्रमुख ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को जून के महीने में सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
मेष राशि 
जून माह में सबसे ज्यादा लाभ मेष राशि के जातकों को मिल सकता है। मेष राशि के लोगों के लिए जून का महीना काफी लाभदायक रहने वाला होगा। इस माह आपको कई तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में जल्दी ही सफलता मिलेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। जून के माह में करियर-कारोबार में अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
जून माह में कई प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कोई बड़ा काम इस माह पूरा होगा जिससे आपके की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगी। इस माह आपका प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात संभव है। कोई शुभ कार्य घर में आयोजित होने से आप उसमें व्यस्त रह सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए जून का माह और ग्रहों के राशि परिवर्तन से करियर में मजबूती मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस माह आप कुछ नया काम करने के कोशिश करेंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना काफी शुभ और लाभदायक रहने वाला होगा। इस माह आपको कई तरह के सुनहरे और अच्छे मौके मिल सकते हैं। धन लाभ के मौके आएंगे जिसे आपको खोना नहीं है। इस माह आपकी सुख-सुविधा में वृद्धि देखने को मिलेगी। पूरे माह भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। ग्रहों की शुभ द्दष्टि पूरे माह सिंह राशइ के जातकों के ऊपर पड़ेगी जिससे उनकी हर एक योजनाएं फलीभूत होंगी। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में मधुर संबंध बने रहेंगे। ग्रह आपके पक्ष में सकारात्मक परिणाम देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
जून माह में कन्या राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ग्रहों के गोचर का शुभ असर कन्या राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को नौकरी के बेहतर अवसर आएंगे और वेतन में वृद्धि और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वाहन और संपत्ति की खरीदारी करने की इच्छा पूरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों की शुभ द्दष्टि पड़ने से पूरे माह धन लाभ के अवसर बनेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा और कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है जिससे आपकी प्रोफाइल में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने से मन पूरे माह प्रसन्न रहेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें