फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शु्क्रवार का दिन

Fri, 24 May 2024 06:15 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
24 मई का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए आज प्रेम के मामले में दिन निराशाजनक रहने वाला होगा। साथी संग किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतेगा दोनों की बीच दूरियां कम होंगी। आप अपने साथी को मनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। इससे दोनों का प्यार और गहरा होगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के जातकों के लिए आज प्रेम के मामले में मिलाजुला रहने वाला होगा। रिश्तों में दोनों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किस मुद्दे को लेकर आप दोनों के बीच बहसबाजी और झगड़े की स्थिति बन सकती है। ऐसे में  आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में वे अपने साथी के संग अच्छा समय बीताएंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में आज कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। रिश्तों में ताजगी और गर्माहट पहले जैसी बनी रहेगी। पार्टनर संग अच्छा समय बीतेगा। वही जिन लोगों का प्रेम का रिश्ता अभी-अभी बना हुआ है उनके बीच रोमांस बढ़ चढ़कर बोलेगा। साथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जो लोग सिंगल हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला होगा। वहीं वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के जीवन में किसी खास तरह का कोई बदलाव नहीं आने वाला है। प्रेमी जातकों को आज रिश्तों में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आज का यह समय प्यार पाने का दिन है ऐसे में आपको हर तरह का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि के जातकों के लिए प्रेम के मामले में उनकी स्थितियां शानदार रहने वाली है। साथी का हर एक मुकाम पर अच्छा साथ मिलेगा। प्यार, मोहब्बत में आज आप अपने साथी की बांहों में डूबे नजर आ सकते हैं। साथी आपकी हर एक जरूरत का ध्यान रखेगा। आपको अपने साथी की तरफ से कोई सरप्राइज उपहार मिल सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि के जातकों के लिए उनके प्रेम के सितारे पक्ष में हैं। प्यार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला होगा। किसी खास से मिलने का मौका आ सकता है जिसे दोनों की बीच एक नया रिश्ता पनप सकता है। प्रेम के मामले में आप एक नई तरह की ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। साथी की हर एक जररूत का विशेष ख्याल रखेंगे। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि के जातकों की लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। साथी संग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं जहां पर दोनों को भरपूर समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जो लोग वैवाहिक जीवन में उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला होगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले जातकों को उनका साथी रोमांटिक डेट पर लेकर जा सकता है। लवबर्ड के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला होगा। सभी तरह की खुशियां मिलेगी और अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यातीत होगा। 

 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने प्रेम का प्रमाण देने के लिए भी आज तैयार रहें इसके लिए अपने प्यार को कुछ उपहार दें या उसके लिए कुछ खास करना न भूलें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): किसी खास के लिए समय निकालें और उन्हें प्रभावित करने के लिए कोई भी कसर न छोड़ें। साथी का महत्व आपसे अधिक और कोई नहीं जानता क्योंकि आपके लिए सब कुछ है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आपके सितारे कुछ अद्भुत रोमांटिक पलों की ओर इशारा कर रहे हैं। अपने वर्तमान संबंध को लेकर आप कुछ दुविधा में हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जब आप अपने सपनों को साझा करेंगे और दोनों मिलकर उस पर काम करेंगे तो आपके सपने सच होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें