फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में शुक्र और शनि समेत कई बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों का होगा भाग्योदय

Mon, 27 May 2024 04:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

जून में प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी राशि के जातकों के जीवन पर होगा।
विज्ञापन
1 of 6
june horoscope - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के गोचर और चाल के हिसाब से जून का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून में शुक्र, बुध, मंगल, सूर्य और शनि की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी राशि के जातकों के जीवन पर होगा। सबसे पहले 01 जून को ग्रहों के सेनापति और महान पराक्रमी ग्रह मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। फिर इसके बाद 12 जून को भोगविलास, सौंदर्य और कला के कारक ग्रह शुक्र मिथुन राशि की यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद ग्रहों के राजकुमार बुध 14 जून को मिथुन राशि में और 15 जून के सूर्यदेव मिथुन राशि में आ जाएंगे। फिर माह के अंत में कर्मफलदाता और न्यायाधिपति ग्रह शनि अपनी स्वयं की राशि कुंभ में वक्री होंगे। जून में इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन

2 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
जून माह में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। एक साथ कई जगहों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अधूरे कार्य जल्द ही पूरे होंगे। आपके काम का दायरा बढ़ेगा। करियर में रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। तरक्की के अच्छे योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आपके सभी काम जल्द ही पूरे होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए जून का महीना मंगलकारी होगा। पूरे महीने आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। करियर में पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूती आएगी। धन लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बनाने का मौका मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे सभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे। पूरे महीने मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 

4 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
जून में ग्रहों को गोचर का सबसे ज्यादा लाभ सिंह राशि के जातकों को मिलेगा। पूरा महीना आपके लिए लकी साबित होगा। आय में अच्छा इजाफा होगा और कमाई के नए-नए स्त्रोंतों में वृद्धि होगी। माह के मध्य में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान और यश-कीर्ति में इजाफा देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
जून माह में कन्या राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ग्रहों के गोचर का शुभ असर कन्या राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को नौकरी के बेहतर अवसर आएंगे और वेतन में वृद्धि और आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वाहन और संपत्ति की खरीदारी करने की इच्छा पूरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों की शुभ द्दष्टि पड़ने से पूरे माह धन लाभ के अवसर बनेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा और कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है जिससे आपकी प्रोफाइल में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने से मन पूरे माह प्रसन्न रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें