फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में होगा ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों लिए रहेगा मुश्किलों भरा समय

Sat, 27 Jun 2026 01:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

July Monthly Prediction 2026: जुलाई का महीना ग्रहों के गोचर के अनुसार के बहुत ही खास रहेगा। इस माह शनि वक्री होंगे और गुरु अस्त।
विज्ञापन
1 of 6
जुलाई माह में होगा कई ग्रहों का गोचर - फोटो : अमर उजाला
July Monthly Prediction 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। जुलाई माह में जहां गुरु और शनि की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा, वहीं इस माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है। माह के शुरुआती दिनों में सबसे पहले शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे। वाणी और बुद्धि के कारक ग्रह बुध 7 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर होंगे फिर 23 जुलाई को मार्गी होंगे। 26 जुलाई को न्याय और कर्म के कारक ग्रह शनि वक्री होंगे। वहीं अगर गुरु 15 जुलाई को अस्त होंगे। ऐसे में इसका प्रभाव कुछ राशियों के ऊपर जबरदस्त देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
वक्री शनि - फोटो : amar ujala
जुलाई में शनि चलेंगे उल्टी चाल
सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और इस पूरे साल इसी राशि में होंगे। जुलाई महीने में शनि वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। शनि की उल्टी चाल से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी राशियों के जातकों के ऊपर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि 27 जुलाई को वक्री होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
गुरु अस्त - फोटो : Adobe Stock
गुरु जुलाई माह में होंगे अस्त
अतिचारी गुरु जुलाई माह में अस्त हो जाएंगे। गुरु के अस्त होने पर इनके शुभ प्रभाव में कमी देखने को मिल सकती है। ज्योतिष में गुरु ग्रह को सुख, सौभाग्य, संतान और धन आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। गुरु के अस्त होने पर विवाह और दूसरे तरह के मांगलिक कार्य कुछ दिनों के लिए थम जाते हैं। 

4 of 6
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
महीना इन राशियों के लिए रह सकता है परेशानी भरा
कुंभ राशि
जुलाई का महीना कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। कार्यों में लगातार बाधाएं आती रहेंगी। इस दौरान धन संबंधी दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। आपको लेन-देन से संबंधित मामलों में पूरे महीने संभलकर रहना होगा। जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने बचें। पारिवारिक स्थितियों में आपको बहुत ही संयम के साथ काम लेना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना मुश्किलों भरा रह सकता है। आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है और इसी माह शनि की उल्टी चाल आपके लिए कई तरह की नकारात्मकता को बढ़ावा देश सकता है। वैवाहिक जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अजनबी लोगों से बचकर रहना होगा। बेफिजूल के खर्चों पर आपको लगाम लगाना होगा नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार में आप किसी मामलों में उलझ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
जुलाई का महीना वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्यों में लगातार आपके हाथ में निराशा आएंगी जिससे पूरे माह आपके मन में नकारात्मकता छाई रहेगी। शनि के वक्री होने से आपके ऊपर सबसे ज्यादा दबाव रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जुलाई माह में आपको धन का निवेश करने में बहुत ही सावधानी रखनी होगी। 

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन चार राशियों को मिलेगी सफलता और खुशखबरी, पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल

Most Effective Zodiac Sign: हर किसी पर भरोसा नहीं करते इन राशि के लोग, अपनी बातों पर रहते हैं अड़े

जुलाई महीने में 4 ग्रहों के गोचर से इन राशियों की बदलेंगी किस्मत, करियर और आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

July Predictions 2026: कैसा रहेगा आपके लिए जुलाई का महीना ? पढ़ें मेष से मीन तक की कुछ बड़ी भविष्यवाणियां

Vyatipat Yog 2026: 10 जुलाई को ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग, इन 5 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं आर्थिक चुनौतियां


 डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें