Monthly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए जुलाई में भावनात्मक और पारिवारिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं। घर-परिवार से जुड़े कुछ ऐसे मामले सामने आ सकते हैं जो आपकी मानसिक शांति को प्रभावित करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता भी बढ़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, लेकिन जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें, विशेषकर पेट और नींद से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस दौरान नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से आपका विवाद होने की संभावना है, इसलिए बेवजह बहस से दूरी बनाकर रखें।
Weekly Horoscope: मेष समेत इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह