फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Astrology: चार बड़े ग्रह गोचर से करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव, जानें सभी राशियों का हाल

Sat, 27 Jun 2026 12:35 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

जुलाई 2026 में होने वाले बड़े ग्रह गोचर जैसे शुक्र, बुध, सूर्य और शनि की चाल में बदलाव सभी राशियों पर असर डालेंगे। जानें करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति में होने वाले प्रमुख बदलाव।

विज्ञापन
1 of 13
जुलाई मासिक राशिफल - फोटो : amar ujala

July Masik Rashifal: जुलाई 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर प्रेम, आकर्षण और संबंधों में नए बदलाव लेकर आएगा, जबकि 7 जुलाई को वक्री बुध का मिथुन राशि में प्रवेश संवाद, निर्णय और करियर से जुड़े मामलों में थोड़ी उलझन और पुनर्विचार की स्थिति पैदा कर सकता है। इसके बाद 16 जुलाई को सूर्य के कर्क राशि में गोचर से आत्मविश्वास, परिवार और भावनात्मक जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 24 जुलाई को बुध का मार्गी होना राहत देने वाला रहेगा, जिससे रुके हुए कार्यों में गति आएगी और स्पष्टता बढ़ेगी। वहीं 27 जुलाई को शनि का मीन राशि में वक्री होना जीवन के कर्म, जिम्मेदारियों और दीर्घकालिक योजनाओं पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। कुल मिलाकर यह पूरा महीना ग्रहों की तेज़ हलचल से भरा रहेगा, जो करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है।

विज्ञापन

2 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
मेष राशि मासिक राशिफल 
जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार मेष राशि वालों के लिए  महीने की शुरुआत में सूर्य देव तीसरे भाव में स्थित रहकर आत्मविश्वास और प्रयासों को बढ़ाएंगे, लेकिन 16 जुलाई के बाद उनके चौथे भाव में प्रवेश करने से घरेलू जीवन और मानसिक शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मंगल पूरे महीने दूसरे भाव में रहकर शनि की दृष्टि में रहेंगे, जिससे आर्थिक मामलों में सतर्कता रखना जरूरी होगा और अनावश्यक खर्चों की स्थिति बन सकती है। बुध ग्रह इस महीने वक्री और अस्त अवस्था में रहकर संचार, निर्णय क्षमता और कार्यों में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं, जिससे कामकाज में देरी या भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है। बृहस्पति ग्रह चौथे भाव में रहकर औसत से बेहतर परिणाम देने की कोशिश करेंगे, लेकिन 15 जुलाई के बाद उनके अस्त होने से उनके शुभ प्रभाव कमजोर पड़ सकते हैं। शुक्र ग्रह 4 जुलाई तक चौथे भाव में और उसके बाद पांचवे भाव में केतु के साथ रहकर मिश्रित परिणाम देंगे, जबकि शनि बारहवें भाव में वक्री अवस्था में रहकर दबाव और खर्च बढ़ा सकते हैं। वहीं राहु लाभ भाव में रहकर कुछ अप्रत्याशित लाभ दिलाने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन केतु पंचम भाव में मानसिक अस्थिरता और रुकावटें पैदा कर सकते हैं। यह समय अवसर और चुनौतियों का मिश्रण रहेगा, इसलिए धैर्य और समझदारी से निर्णय लेना आवश्यक होगा।
 
विज्ञापन

3 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ मासिक राशिफल
जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार यह महीना इस राशि के जातकों के लिए औसत से बेहतर परिणाम देने वाला रह सकता है। सूर्य ग्रह महीने की शुरुआत में दूसरे भाव में रहकर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में थोड़ी चुनौती दे सकते हैं, लेकिन 16 जुलाई के बाद जब सूर्य तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे तो आत्मविश्वास, साहस और कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी, जिससे कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बढ़ जाएगी। मंगल पूरे महीने पहले भाव में रहकर कभी-कभी विपरीत परिणाम दे सकते हैं, इसलिए गुस्से, जल्दबाजी और गलत निर्णयों से बचना जरूरी होगा। बुध ग्रह 7 जुलाई तक तीसरे भाव में रहकर प्रयासों और संचार को मजबूत करेंगे, लेकिन इसके बाद दूसरे भाव में जाकर आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत देंगे, हालांकि 24 जुलाई तक वक्री और 25 जुलाई तक अस्त अवस्था के कारण पूरी तरह अनुकूल परिणाम नहीं मिल पाएंगे। बृहस्पति पूरे महीने तीसरे भाव में रहकर औसत परिणाम देंगे और धैर्य व मेहनत से आगे बढ़ने की सलाह देंगे। शुक्र 4 जुलाई तक तीसरे भाव में रहकर थोड़े कमजोर परिणाम दे सकते हैं, लेकिन इसके बाद चौथे भाव में जाकर पारिवारिक सुख, आराम और मानसिक शांति में सुधार लाएंगे, हालांकि राहु-केतु और मंगल के प्रभाव से बीच-बीच में उतार-चढ़ाव संभव है। शनि लाभ भाव में रहकर अधिकांश समय सहयोग देंगे और आर्थिक स्थिरता में मदद करेंगे, हालांकि 27 जुलाई के बाद वक्री होने से गति थोड़ी धीमी हो सकती है। राहु दशम भाव में रहकर करियर में अप्रत्याशित अवसर या बदलाव ला सकते हैं, जिनमें सावधानी और सही मार्गदर्शन जरूरी होगा, जबकि केतु मानसिक अस्थिरता और भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं। यह महीना मेहनत, धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने पर अच्छे परिणाम देने की क्षमता रखता है।

4 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन मासिक राशिफल 
जुलाई 2026 का मासिक राशिफल मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहतर परिणाम देने वाला रह सकता है। महीने की शुरुआत में सूर्य देव दूसरे भाव में रहकर कुछ आर्थिक दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं, जिससे शुरुआती समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग सकता है। लेकिन 16 जुलाई के बाद सूर्य तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे और यहीं से हालात बेहतर होने लगेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामों में रफ्तार आने की संभावना बनेगी। मंगल पूरे महीने पहले भाव में रहकर कभी-कभी आक्रामकता या जल्दबाजी बढ़ा सकते हैं, इसलिए इस समय सोच-समझकर फैसले लेना और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी रहेगा। बुध ग्रह 7 जुलाई तक तीसरे भाव में रहकर मेहनत के अच्छे नतीजे दिला सकते हैं, लेकिन इसके बाद दूसरे भाव में जाकर आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत देंगे, हालांकि वक्री और अस्त अवस्था के कारण पूरी तरह स्थिर परिणाम नहीं मिल पाएंगे। बृहस्पति इस पूरे महीने तीसरे भाव में रहकर औसत परिणाम देते रहेंगे, यानी न बहुत कमजोर और न बहुत मजबूत स्थिति रहेगी। शुक्र 4 जुलाई तक तीसरे भाव में थोड़े कमजोर रह सकते हैं, लेकिन इसके बाद चौथे भाव में आकर घरेलू सुख, आराम और मानसिक शांति में सुधार लाएंगे। शनि लाभ भाव में रहकर अधिकतर समय सहयोग देंगे और कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं, हालांकि 27 जुलाई के बाद उनकी वक्री स्थिति के कारण कामों की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। राहु दशम भाव में रहकर करियर में अचानक बदलाव या नए मौके दे सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा, जबकि केतु मानसिक अस्थिरता या उलझन पैदा कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

5 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
कर्क मासिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। सूर्य देव इस महीने पहले द्वादश भाव में और फिर प्रथम भाव में रहेंगे, जो सामान्य रूप से अनुकूल स्थिति नहीं मानी जाती, इसलिए इनके परिणाम सीमित रह सकते हैं। मंगल लाभ भाव में रहकर आय और कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर प्रदान कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे। बुध ग्रह इस दौरान अधिकतर समय वक्री और कमजोर स्थिति में रहेंगे, जिससे निर्णय क्षमता और संचार में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, हालांकि कुछ मामलों में हल्की राहत भी मिल सकती है। बृहस्पति उच्च अवस्था के कारण कुछ हद तक सहयोग देंगे, जबकि शुक्र महीने की शुरुआत में पहले भाव में और बाद में दूसरे भाव में रहकर अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम दे सकते हैं, हालांकि राहु-केतु और अन्य ग्रहों के प्रभाव से बीच-बीच में उतार-चढ़ाव संभव है। शनि भाग्य भाव में रहकर पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेंगे और 27 जुलाई के बाद वक्री होने से प्रभाव और कमजोर हो सकता है। राहु और केतु की स्थिति भी इस महीने कुछ भ्रम और बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। यह महीना मिश्रित और औसत परिणाम देने वाला रहेगा।
 
विज्ञापन

6 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
सिंह मासिक राशिफल 
जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार यह महीना सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतर परिणाम देने वाला रह सकता है। सूर्य देव 16 जुलाई तक लाभ भाव में रहकर आपके पक्ष में स्थितियां बनाने की कोशिश करेंगे, जिससे कामों में प्रगति और अवसर मिलने की संभावना रहेगी, लेकिन इसके बाद सूर्य द्वादश भाव में चले जाएंगे और वहां उनकी स्थिति कमजोर मानी जाएगी, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं या परिणाम अपेक्षाकृत धीमे रह सकते हैं। मंगल पूरे महीने दशम भाव में रहेंगे, जो सामान्यतः चुनौतीपूर्ण स्थिति मानी जाती है, लेकिन यदि इस समय धैर्य, मेहनत और अनुशासन के साथ काम किया जाए तो अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बनी रहती है। बुध ग्रह 7 जुलाई तक द्वादश भाव में रहकर कमजोर प्रभाव देंगे, जिससे कार्यों में देरी या मानसिक अस्थिरता हो सकती है, लेकिन इसके बाद लाभ भाव में आकर स्थिति को काफी हद तक बेहतर बना सकते हैं और आय में सुधार के संकेत दे सकते हैं। बृहस्पति द्वादश भाव में उच्च अवस्था में रहकर मिश्रित परिणाम देंगे, जिससे कुछ मामलों में लाभ तो कुछ में खर्च या अस्थिरता देखने को मिल सकती है। शुक्र 4 जुलाई तक द्वादश भाव में और उसके बाद प्रथम भाव में रहकर सामान्य रूप से अनुकूल प्रभाव बनाए रखेंगे, जिससे निजी जीवन और आकर्षण से जुड़े मामलों में सुधार हो सकता है। शनि अष्टम भाव में स्थित रहकर इस समय अधिक अनुकूल परिणाम नहीं देंगे, जबकि राहु सप्तम भाव में और केतु भी अपनी स्थिति के अनुसार कुछ मामलों में बाधाएं या भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह महीना प्रयास, धैर्य और सही निर्णयों के आधार पर औसत से बेहतर परिणाम देने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन

7 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या मासिक राशिफल
जुलाई 2026 राशिफल के अनुसार यह महीना कन्या राशि के जातकों के लिए अनुकूल और औसत से बेहतर परिणाम देने वाला रह सकता है। सूर्य दशम और एकादश भाव में रहकर करियर और लाभ के अवसर बढ़ाएंगे। मंगल भाग्य भाव में रहकर मिले-जुले परिणाम देंगे। बुध पहले लाभ भाव और फिर कर्म भाव में आकर आर्थिक व कार्यक्षेत्र में सुधार करेंगे। बृहस्पति लाभ भाव में उच्च अवस्था में रहकर सफलता और आय में वृद्धि का संकेत दे रहे हैं। शुक्र 4 जुलाई तक लाभ भाव में और उसके बाद व्यय भाव में रहकर सामान्य रूप से संतुलित परिणाम देंगे। शनि सप्तम भाव में रहकर संबंधों में सावधानी की सलाह देते हैं। राहु छठे भाव में रहकर प्रतिस्पर्धा में लाभ दे सकते हैं, जबकि केतु द्वादश भाव में कमजोर प्रभाव दे सकता है। कुल मिलाकर यह महीना प्रगति और अवसरों से भरा रह सकता है। 

8 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
तुला मासिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए जुलाई 2026 राशिफल के अनुसार यह महीना मिश्रित लेकिन औसत से बेहतरअनुकूल परिणाम देने वाला रह सकता है। सूर्य भाग्य और कर्म भाव में रहकर सामान्य से बेहतर स्थिति बनाएंगे। मंगल आठवें भाव में रहकर चुनौतियां और अचानक बाधाएं दे सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। बुध 7 जुलाई तक कर्म भाव में अच्छे परिणाम देंगे, लेकिन इसके बाद भाग्य भाव में जाकर मिश्रित प्रभाव दे सकते हैं। बृहस्पति दशम भाव में उच्च अवस्था में रहकर करियर में स्थिरता और प्रगति के संकेत दे रहे हैं। शुक्र कर्म और लाभ भाव में रहकर अधिकतर समय अनुकूल परिणाम देंगे। शनि छठे भाव में रहकर प्रतिस्पर्धा में सफलता दिला सकते हैं। राहु मिश्रित और केतु अपेक्षाकृत संतुलित परिणाम दे सकते हैं। कुल मिलाकर यह महीना अवसर और थोड़ी सावधानी दोनों के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है।

9 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
वृश्चिक मासिक राशिफल 
वृश्चिक राशि वालों के लिए जुलाई 2026 का महीना उतर-चढाव भरा रह सकता है। सूर्य पहले आठवें भाव में और फिर भाग्य भाव में रहकर शुरुआत में कमजोर और बाद में थोड़े बेहतर परिणाम देंगे। मंगल पूरे महीने सातवें भाव में रहकर संबंधों और साझेदारी में चुनौतियां दे सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। बुध 7 जुलाई तक भाग्य भाव में बृहस्पति के साथ मिलकर मिले-जुले परिणाम देंगे, जबकि इसके बाद आठवें भाव में रहकर वक्री और अस्त स्थिति के कारण सीमित लेकिन थोड़ा बेहतर प्रभाव दे सकते हैं। बृहस्पति भाग्य भाव में रहकर सामान्य रूप से अनुकूल रहेंगे, हालांकि 15 जुलाई के बाद प्रभाव कुछ कमजोर हो सकता है। शुक्र 4 जुलाई तक भाग्य भाव में और बाद में कर्म भाव में रहकर सामान्य परिणाम देंगे। शनि पंचम भाव में रहकर मिश्रित असर देंगे, जबकि राहु चतुर्थ भाव में अस्थिरता ला सकते हैं और केतु अपेक्षाकृत हल्के परिणाम दे सकते हैं। कुल मिलाकर यह महीना सावधानी और संतुलन के साथ आगे बढ़ने का संकेत देता है।

10 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
धनु मासिक राशिफल 
जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार यह महीना इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित लेकिन कई मामलों में बेहतर परिणाम देने वाला रह सकता है। सूर्य देव इस महीने सातवें और आठवें भाव में गोचर करेंगे, जहां दोनों ही स्थितियां सामान्य रूप से अनुकूल नहीं मानी जातीं, लेकिन महीने के पहले हिस्से में परिणाम थोड़े बेहतर रह सकते हैं, जबकि 16 जुलाई के बाद उनकी स्थिति कमजोर हो सकती है। मंगल पूरे महीने छठे भाव में रहकर प्रतिस्पर्धा और शत्रु पक्ष पर नियंत्रण दिला सकते हैं, इसलिए उनसे सामान्य रूप से सहयोगी परिणाम मिलने की संभावना है। बुध 7 जुलाई तक आठवें भाव में रहकर कमजोर रहेंगे, लेकिन इसके बाद सातवें भाव में अपनी राशि में आकर औसत से बेहतर परिणाम देने की क्षमता रखेंगे। बृहस्पति आठवें भाव में उच्च अवस्था में रहकर नुकसान नहीं होने देंगे और कुछ मामलों में सहयोगात्मक भूमिका निभा सकते हैं। शुक्र 4 जुलाई तक आठवें भाव में और इसके बाद भाग्य भाव में रहकर सामान्य रूप से अच्छे परिणाम दे सकते हैं, हालांकि केतु और मंगल के प्रभाव से बीच-बीच में उतार-चढ़ाव संभव है। शनि चौथे भाव में रहकर मिश्रित प्रभाव देंगे, लेकिन बुध के नक्षत्र में होने के कारण उनकी नकारात्मकता कुछ कम रह सकती है। राहु तीसरे भाव में रहकर काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं, जबकि केतु से अधिक सकारात्मक अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए।

11 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
मकर मासिक राशिफल 
जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार यह महीना इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित लेकिन कई मामलों में ठीक-ठाक परिणाम देने वाला रह सकता है। सूर्य देव इस महीने छठे और सातवें भाव में गोचर करेंगे, जहां 16 जुलाई तक वे अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम देंगे, जबकि इसके बाद उनका प्रभाव कुछ कमजोर हो सकता है। मंगल पूरे महीने पांचवें भाव में रहकर सामान्य स्थिति में रहेंगे, जिससे न तो विशेष लाभ मिलेगा और न ही बड़ा नुकसान होने की संभावना है, यानी परिणाम संतुलित रह सकते हैं। बुध ग्रह 7 जुलाई तक सातवें भाव में रहकर थोड़े कमजोर प्रभाव देंगे, लेकिन इसके बाद छठे भाव में जाकर अधिक अनुकूल परिणाम देने की कोशिश करेंगे। बृहस्पति सप्तम भाव में उच्च अवस्था में रहकर इस समय सहयोगी और सकारात्मक परिणाम देने की क्षमता रखते हैं। शुक्र 4 जुलाई तक सातवें भाव में और इसके बाद आठवें भाव में रहकर मिश्रित लेकिन धीरे-धीरे बेहतर परिणाम दे सकते हैं। शनि तीसरे भाव में रहकर सामान्य रूप से अनुकूल प्रभाव देंगे और मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। राहु और केतु इस महीने अधिक स्थिर या मजबूत स्थिति में नहीं हैं, इसलिए उनसे बहुत अधिक सकारात्मक अपेक्षा रखना उचित नहीं होगा और कुछ मामलों में  थोड़ी बाधाएं भी संभव हैं।

12 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
कुंभ मासिक राशिफल 
जुलाई 2026 राशिफल के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य 16 जुलाई तक पांचवें भाव में रहकर औसत या थोड़े कमजोर परिणाम देंगे, जबकि इसके बाद छठे भाव में आकर अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति बना सकते हैं। मंगल चतुर्थ भाव में रहकर अनुकूल परिणाम देने में कमजोर रहेंगे, इसलिए घरेलू मामलों में सावधानी जरूरी है। बुध 7 जुलाई तक छठे भाव में सामान्य परिणाम देंगे और इसके बाद पंचम भाव में जाकर अपनी राशि में होने के कारण मिले-जुले प्रभाव देंगे। बृहस्पति छठे भाव में उच्च अवस्था में रहकर कुछ सहयोग देंगे लेकिन कुल प्रभाव औसत रहेगा। शुक्र पूरे महीने अनुकूल स्थिति में नहीं रहेंगे। शनि दूसरे भाव में रहकर सीमित परिणाम देंगे, जबकि राहु-केतु भी अधिक सकारात्मक नहीं रहेंगे। 
विज्ञापन

13 of 13
july masik rashifal - फोटो : amar ujala
मीन मासिक राशिफल 
जुलाई 2026 राशिफल के अनुसार यह महीना मीन राशि के जातकों को सूर्य चौथे और पांचवें भाव में रहकर सामान्य से कमजोर प्रभाव देंगे, हालांकि 16 जुलाई के बाद थोड़ी स्थिति में सुधार संभव है। मंगल पूरे महीने तीसरे भाव में रहकर बहुत अनुकूल परिणाम देंगे और साहस व कार्यक्षमता बढ़ाएंगे। बुध 7 जुलाई तक पांचवें भाव में बृहस्पति के साथ रहकर अच्छे परिणाम देंगे, जबकि इसके बाद चौथे भाव में आकर स्थिर और संतुलित प्रभाव बनाए रखेंगे। बृहस्पति पंचम भाव में उच्च अवस्था में रहकर इस महीने को मजबूत बना रहे हैं। शुक्र 4 जुलाई तक अनुकूल रहेंगे, लेकिन बाद में प्रभाव कुछ कमजोर हो सकता है। शनि पहले भाव में रहकर सीमित परिणाम देंगे, जबकि राहु कमजोर और केतु कुछ हद तक सहयोगी रह सकते हैं। कुल मिलाकर यह महीना अवसर और मेहनत दोनों का संतुलन लेकर आएगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें