आपकी अंतरात्मा की आवाज़ प्रबल होगी और सही निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक उन्नति का समय होगा। आपकी अंतरात्मा की आवाज़ प्रबल होगी और सही निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। कला, लेखन, संगीत या आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग इस अवधि में खास पहचान और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय शुभ रहेगा, खासकर विदेशी स्रोतों से आय या ऑनलाइन कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग शोध या खोज के क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह समय सफलता लेकर आएगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।