फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July 2023: जुलाई के पहले सप्ताह में ही होगा 3 प्रमुख ग्रहों की चाल में परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

Sun, 25 Jun 2023 12:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
july planet transit 2023 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह किसी न किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है। जब भी कोई ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। अब जल्द ही जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। इस माह कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा जिसमें से तीन बड़े ग्रह जुलाई के पहले हफ्ते में ही राशि परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले 01 जुलाई को सभी ग्रहों में सेनापति कहे जाने वाले, साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल सिंह राशि में गोचर करेंगे। फिर इसके बाद 7 जुलाई को सुख-समृद्धि और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 8 जुलाई 2023 को ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध भी सिंह राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में माह के पहले सप्ताह के में तीन प्रमुख ग्रहों का सिंह राशि में गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभलाभदायी होने जा रहा है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है वे राशियां।

Weekly Horoscope (26 June- 2 July): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
जुलाई के पहले सप्ताह में 3 प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों पर जरूर पड़ेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें जुलाई के महीने में कई तरह के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ होगा जिससे बल पर आप जो काम कई वर्षों से विवादित थे अब आपके पक्ष में आ सकते हैं। आपका नए लोगों से संबंध और संपर्क बढ़ेंगे। भाग्य का अच्छा साथ इस माह आपके साथ रहेगा। कोई शुभ समाचार की प्राप्ति इस माह आपको मिल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना काफी परिवर्तनकारी रह सकता है। जुलाई के पहले सप्ताह में ही 3 प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अचानक धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। आपका भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा। इस माह काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी संभव है और रूका हुआ काम भी पूरा होगा।
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए जुलाई के पहले ही हफ्ते में 3 प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन शुभ संकेत की तरफ इशारा कर रहे हैं। करियर के नजरिए से आपको कोई नया अवसर मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को इस माह उनका रूका हुआ प्रमोशन और वेतनवृद्धि दोनों ही हासिल हो सकता है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत हो सकती है। आपकी लगभग सभी तरह की इच्छाएं इस माह जरूर पूरी होंगी। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें